Raveena Tandon - रवीना टंडन को मिलेगा पद्मश्री, 91 लोगों में बनाई जगह

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हर बार की तरह पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इस बार कुल 106 नामो की घोषणा की गई है जिन्हें पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे। जिसमें 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री दिए जाएंगे। रवीना टंडन को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' के कंपोजर एमएम कीरवानी को भी पद्मश्री देने का एलान किया गया है।
रवीना टंडन ने 17 साल की उम्र में शुरू किया था करियर
रवीना टंडन ने 1991 में फिल्म 'पत्थर के फूल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। रवीन टंडन के सिनेमा जगत में काम को देखते हुए पद्मश्री का सम्मान देने की घोषणा की गई है। उन्होंने 2004 में अनिल थडानी से शादी की थी। उनके दो बेटियां हैं। रवीना टंडन ने शादी से पहले दो लड़कियों को गोद लिया था। हाल ही में खबर आई थी कि रवीना टंडन की बड़ी बेटी राशा टंडन बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। वह डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म में नजर आएंगी।alsoreadमाधुरी दीक्षित की हमशक्ल को देखकर फैंस के उड़े होश
'नाटू नाटू' के कंपोजर एमएम कीरवानी को पद्म श्री
फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' के कंपोजर एमएम कीरवानी को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। एमएम कीरवानी के लिए डबल खुशी का मौका है। एमएम कीरवानी को पद्मश्री पुरस्कार मिलने की घोषणा से पहले उनका गाना 'नाटू नाटू' 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के बेस्ट सॉन्ग की कैटेगरी के लिए भी नॉमिनेट हुआ है। 'नाटू नाटू' को लेकर कहा जा रहा है कि ऑस्कर अवॉर्ड का मजबूत दावेदार है।