Rakhi Sawant - राखी सावंत की मां का हुआ निधन, कैंसर से थीं पीड़ित

राखी सावंत की मां जया सावंत का मुंबई में निधन हो गया है। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। राखी सावंत के पति आदिल दुर्रानी ने इसकी जानकारी दी है। राखी की मां को कैंसर था। बिग बॉस से निकलने के बाद राखी को जानकारी मिली थी कि उनकी मां की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को राखी सावंत की मां जया सावंत का निधन हो गया।
कैंसर से जूझ रहीं थी राखी सावंत की मां
राखी सावंत कुछ दिनों से अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर परेशान थीं। राखी सावंत की मां कैंसर से पीड़ित थीं। कुछ दिनों पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राखी सावंत की मां के निधन पर उनके फैन्स भी काफी दुखी हैं।
मदद करने वालों को कहा था शुक्रिया
राखी सावंत ने हाल ही में अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर चर्चा की थी। राखी सावंत ने मदद करने वालों को धन्यवाद दिया था। साथ ही फैन्स ने भी मां के ठीक होने की दुआएं करने की अपील की थी। मां के इलाज के लिए मदद करने वालों को भी राखी सावंत ने धन्यवाद दिया था। हाल ही में राखी सावंत के जीवन में खुशियां आईं थीं। अब मां के निधन ने राखी सावंत को दुखी कर दिया है।alsoreadEsther Victoria Abraham - मिस इंडिया बनते वक़्त थी प्रेग्नेंट , घर से भागकर फिल्मों में आईं
फेफड़ों में फैल गया था ट्यूमर
राखी सावंत ने हाल ही में अपनी मां के ट्यूमर के बारे में फैन्स को जानकारी दी थी। राखी ने बताया था कि उनकी मां की हालत काफी खराब है। ट्यूमर मां के फेफड़ों तक फैल गया था। राखी की मां जया का अस्पताल में इलाज चल रहा था। और अब वो इस दुनिया में नहीं रही।