RD Burman - कंघी, कप, प्लेट्स की आवाज से भी संगीत बना देते थे आरडी बर्मन, फिल्म डायरेक्टर क्यों काटने लगे थे उनसे कन्नी ?

RD Burman - कंघी, कप, प्लेट्स की आवाज से भी संगीत बना देते थे आरडी बर्मन, फिल्म डायरेक्टर क्यों काटने लगे थे उनसे कन्नी ?

 
b

आरडी बर्मन को आज हम हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अद्भुत संगीतकार के रूप में जानते हैं। महमूद ने अपनी फिल्म ‘छोटे नवाब’ में पहली बार आरडी बर्मन को बतौर म्यूजिक डायरेक्टर साइन किया था। आइये जानते हैं उनके बारे में। 

महमूद से पहले गुरुदत्त की पसंद बने आरडी

सचिन देव बर्मन त्रिपुरा के राजपरिवार से बंबई में बसे थे। आरडी बर्मन को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। फिल्म निर्माण से जुड़ी हस्तियां उन्हें जानती थी। मगर पहला मौका कौन दे यह समस्या थी। महमूद से पहले महान फिल्मकार गुरुदत्त ने आरडी बर्मन को अपनी फिल्म ‘गौरी’ में संगीत देने के लिए चुना। मगर उनकी वह फिल्म बन न सकी। तब दोस्त ने हाथ थामा। महमूद ने उन्हें ‘छोटे नवाब’ में संगीतकार के तौर पर साइन किया था। 

डॉयरेक्टर्स उनसे कन्नी काटने लगे

करीब डेढ़ दशक से म्यूज़िक इंडस्ट्री पर राज कर रहे आ डी बर्मन का बुरा दौर आया। उनकी लगातार 20 से ज्यादा फिल्में फ्लॉप हो गईं। इस वजह से सारे डॉयरेक्टर्स उनसे कन्नी काटने लगे। जावेद अख़्तर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि एक समय जहां आर डी बर्मन के घर डॉयरेक्टर्स की लाइन लगी होती थी। 1980 दशक के शुरुआत से वो जगह सुनसान होने लगी। कोई डायरेक्टर अगर पंचम दा के पास फिल्म लेकर जाता तो दूसरा डायरेक्टर कहता कि पंचम को फिल्म में लेकर क्यों फिल्म की दुर्गति करवाना चाहते हो।alsoreadBollywood: कभी पर्दे के पीछे काम करते थे ये स्टार्स , आज हैं बॉलीवुड के बड़े स्टार 
 

मिला नया मौका 

जिस मौके का इंतज़ार आर डी बर्मन कर रहे थे वो मौका उन्हें मिला। विधू विनोद चोपड़ा, अनिल कपूर और मनीषा कोइराला स्टारर 1942 लव स्टोरी फिल्म बना रहे थे। सबके मना करने के बावजूद उन्होंने आर डी बर्मन को अपनी फिल्म में साइन किया। साथ में बैठ कर उनका गाना सुनने लगे। 

फिल्म के गाने बन कर तैयार हो गए। 1994 अप्रैल में फिल्म रिलीज होनी थी। जल्द ही मार्केट में गाने भी आने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही 4 जनवरी 1994 को आर डी बर्मन का हार्ट अटैक से देहांत हो गया। वो अपना कम बैक न देख सके। वो उस प्यार को न देख सके जो 1942 लव स्टोरी के गाने को लोगों से मिला। जो आज भी लोगो के जुबान पर चढ़ा रहता है। 1942 लव स्टोरी मूवी के लिए आर डी बर्मन को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का फिल्म फेयर अवार्ड मिला। लेकिन अफसोस कि वो इसे लेने के लिए हमारे बीच मौजूद नहीं थे। 

From Around the web