John Abraham - पहले करते थे 6500 की नौकरी, आज हैं 270 करोड़ के मालिक

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ चर्चा में है। फिल्म में जॉन अब्राहम भी हैं। उन्हें पठान के लिए 20 करोड़ रुपये मिले है। जॉन अब्राहम को बॉलीवुड में उनके एक्शन और फिटनेस के लिए जाना जाता है। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 2003 में फिल्म ‘जिस्म’ से की थी। जॉन अब तक करीब 40 फिल्मों में काम कर चुके हैं।
पहले 6500 की नौकरी करते थे जॉन
जॉन अब्राहम का जन्म 17 दिसंबर 1972 को महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता केरल के एक मलयाली सीरियाई ईसाई हैं। उनकी मां गुजरात की एक पारसी जोरास्ट्रियन हैं। उनकी मां मूल रूप से ईरानी हैं। जॉन अब्राहम खुद को एक आध्यात्मिक व्यक्ति मानते हैं। उनकी पढ़ाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से हुई है। आगे की पढ़ाई उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय के जय हिंद कॉलेज से की। उन्होंने बॉम्बे के एमईटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए किया है। बॉलीवुड में आने से पहले जॉन अब्राहम एक एड एजेंसी में काम करते थे। उन्हें हर माह मात्र 6500 रुपए मिलते थे।
अब 270 करोड़ के हैं मालिक
जॉन अब्राहम 270 करोड़ रुपये के मालिक हैं। इसके अलावा वह कई महंगी गाड़ियों और अन्य संपत्तियों के भी मालिक हैं। जॉन के पास लेम्बोर्गिनी गैलार्डो, निसान जीटी-आर ब्लैक एडिशन, पोर्श केयेन टर्बो, ऑडी क्यू7 और क्यू3 कार है। उनके पास BMWS 1000 RR, Aprilia RSV4 RF और Honda CBR1000RR-R महंगी बाइक्स भी हैं।
जॉन के घर में है जिम
जॉन अब्राहम मुंबई स्थित एक विशाल पेंटहाउस में रहते हैं। उनके पेंटहाउस से समुद्र का शानदार दृश्य नजर आता है। जॉन का डुप्लेक्स अपार्टमेंट 4000 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। जॉन के घर को उनके भाई एलन अब्राहम ने डिजाइन किया है। घर में एक स्विमिंग पूल, इन-हाउस जिम और एक विशाल बालकनी डेक भी है। जॉन अब्राहम के पास लॉस एंजिल्स में भी एक संपत्ति है।