Honey Singh: 'दीपिका ने दिया बुरे वक़्त में साथ ' , अपनी मेंटल हेल्थ पर किए चौंकाने वाले खुलासे

Honey Singh: 'दीपिका ने दिया बुरे वक़्त में साथ ' , अपनी मेंटल हेल्थ पर किए चौंकाने वाले खुलासे

 
p

हनी सिंह अपने नए एल्बम 3.0 के लॉन्च के बाद वापस आ गए हैं। उनका तलाक भी हो चुका है। वह फिलहाल टीना थडानी को डेट कर रहे हैं। हाल ही में हनी सिंह ने मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए बताया कि बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स ने उनकी इस परिस्थति से उबरने में उनकी काफी मदद की।

इन एक्टर्स ने की मदद 

एक इंटरव्यू में अपनी मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि दीपिका पादुकोण ने उनके लिए एक डॉक्टर का सुझाव दिया था। जब वह कुछ मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और समझ नहीं पा रहे थे कि किस डॉक्टर से संपर्क किया जाए। अक्षय कुमार भी उन्हें कभी-कभी फोन करते थे। उस समय शाहरुख खान ने भी उनका साथ दिया था।alsoreadजब फरहान अख्तर ने खुलासा किया कि कैसे उन्होंने अपने सहपाठियों को विश्वास दिलाया कि वह एक हेलीकॉप्टर में स्कूल गए थे

जाने क्या कहा हनी सिंह ने 

सब ने मेरा बहुत साथ दिया था। दीपिका को लगा मुझे उनकी जैसी प्रॉब्लम हुई है। मेरा केस बहुत सीरियस था। दीपिका ने मेरे घरवालों को एक डॉक्टर का सुझाव दिया। मैं डॉक्टर के पास भी गया था। दीपिका ने मेरे लिए बहुत कुछ किया है।' उन्होंने आगे कहा- 'शाहरुख भाई ने काफी सपोर्ट किया। अक्षय पाजी के भी फोन आए। मैं फोन पर भी बात नहीं करता था। पांच साल मैंने फोन पर बात नहीं की। 3 साल मैंने टेलीविजन नहीं देखा।' 

इन फिल्मो के लिए गाए गाने 

हनी सिंह 2014 में अपने एल्बम 'देसी कलाकर' के बाद गायब हो गए थे। उन्होंने फिल्मों के लिए कुछ गाने जरूर गाए लेकिन ज्यादातर सुर्खियों से दूर रहे। उन्होंने अब अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'सेल्फी' और सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' में गाने गाए हैं। फैंस को हनी सिंह के नए गाने का बेसब्री से इंतजार है। 

From Around the web