Daughter of Manoj Tiwari:51 साल के सुपरस्टार मनोज तिवारी के घर हुई लक्ष्मी के बाद सरस्वती

Daughter of Manoj Tiwari:51 साल के सुपरस्टार मनोज तिवारी के घर हुई लक्ष्मी के बाद सरस्वती

 
.

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर सोमवार को बेटी ने जन्म लिया है। तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। उन्होंने ट्वीट कर पत्नी सुरभि के साथ अस्पताल से एक फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा है के, ''बेहद खुशी के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि लक्ष्मी के बाद मेरे घर में सरस्वती का आगमन हुआ है।आज घर में एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है।मनोज तिवारी की इस पोस्ट पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

मनोज तिवारी ने पिछले महीने इंस्टाग्राम पर पत्नी सुरभि तिवारी के 'गोद भराई' का एक वीडियो शेयर किया

आपको बता दें कि मनोज तिवारी ने पिछले महीने इंस्टाग्राम पर पत्नी सुरभि तिवारी के 'गोद भराई' का एक वीडियो शेयर करते हुए खबर दी थी कि वह जल्द ही दूसरे बच्चे के पिता बनने वाले हैं।उन्होंने इंस्टाग्राम पर सुरभि के बेबी शॉवर का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। रेड लहंगे में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं सुरभि तिवारी। इस प्यारे से वीडियो को शेयर करते हुए मनोज तिवारी ने लिखा था, कुछ खुशी को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते.. सिर्फ महसूस कर सकते हैं..

घर में तीसरी बेटी ने जन्म लिया

मनोज तिवारी और सुरभि तिवारी की यह दूसरी संतान है। मनोज तिवारी की पहली पत्नी से एक बेटी भी है। सुरभि मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले उन्होंने 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी। रानी और मनोज की एक बेटी रीति तिवारी है। 2012 में मनोज और रानी तिवारी ने शादी के 11 साल बाद <अलग होने का फैसला किया। साल 2020 में मनोज तिवारी ने सुरभि से शादी की। दोनों के घर 2020 में पहली बेटी ने जन्म लिया जिसका नाम सांविका है। अब मनोज और सुरभि की एक और बेटी है।

From Around the web