Athiya Shetty-KL Rahul : अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की डेट हुई फिक्स ? 3 दिन तक चलेंगे शादी के फंक्शन

अथिया शेट्टी और केएल राहुल तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों की शादी की खबरें काफी समय से आ रही हैं। दोनों के परिवार की तरफ से शादी की डेट को लेकर कोई बयान नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट में अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी की डेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि शादी का फंक्शन 3 दिन तक चलने वाला है। आइए जानते हैं कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल कब शादी करने वाले हैं।
23 जनवरी को करेंगे शादी
रिपोर्ट के मुताबिक अथिया शेट्टी और केएल राहुल के परिवार ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दोनों 23 जनवरी को शादी करने वाले है। शादी की रस्में 21 जनवरी से 23 जनवरी के बीच निभाई जाएंगी। 21 और 22 को हल्दी, मेहंदी और संगीत का फंक्शन होगा। सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर शादी होने वाली है। दोनों की फैमिली की तरफ से शादी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
अथिया शेट्टी और केएल राहुल का रिलेशनशिप
अथिया शेट्टी और केएल राहुल हाल ही में दुबई से न्यू ईयर सेलिब्रेट कर वापस इंडिया लौटे हैं। अथिया शेट्टी अपने भाई अहान शेट्टी की फिल्म 'तड़प' की स्क्रीनिंग पर केएल राहुल के साथ पहुंची थीं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को वहां ही ऑफिशियल किया था। अथिया शेट्टी अक्सर केएल राहुल के इंटरनेशनल क्रिकेट टूर पर उनके साथ जाती हैं। ये दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को लेकर पोस्ट शेयर करते रहते हैं।