Anushka-Virat Daughter - सामने आई अनुष्का-विराट की बेटी की झलक, लोग बोले- पापा पर गई है

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली सबसे चर्चित और पसंदीदा कप्ल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी के लाखों फैंस हैं। जब से विराट और अनुष्का माता-पिता बने हैं तभी से सभी उनकी बेटी वामिका की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। दोनों ने अभी तक वामिका का चेहरा लोगों को नहीं दिखाया है। हाल ही में वामिका की एक झलक पाने की लोगों की यह ख्वाहिश पूरी हो गई है।
सामने आया वामिका का वीडियो
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका का चेहरा सामने आ गया है। दोनों का वृंदावन ट्रिप से एक अनदेखा वीडियो सामने आया है जिसमें वामिका अपनी मम्मी की गोद में बैठी नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हाल ही में वृंदावन में बाबा नीम करोली के आश्रम पहुंचे थे। दोनों के साथ उनकी बेटी वामिका कोहली भी थीं जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विराट की तरह दिखती हैं वामिका
सामने आए वीडियो में वामिका का चेहरा साफ नजर आ रहा है। वह बेहद प्यारी लग रही हैं। वीडियो में अनुष्का वामिका को विराट से लेकर अपनी गोद में बैठा लेती हैं। अनुष्का और विराट हाथ जोड़कर पुजारी से आशीर्वाद मांगते हैं। वामिका अपना नटखट पन दिखा रही हैं। वह मम्मी की गोद में बैठे हुए इधर-उधर देख रही हैं। वामिका ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई है। वामिका क्यूट और प्यारी लग रही हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस काफी खुश हैं। कोई वामिका को क्यूट बता रहा है। कई यूजर्स बोल रहे हैं कि 'वामिका बिल्कुल विराट कोहली की तरह दिखती है।'
पहले भी वायरल हुई वामिका की पिक
यह पहली बार नहीं है जब अनुष्का और विराट की बेटी वामिका का चेहरा सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है। इससे पहले पिछले साल एक क्रिकेट मैच के दौरान वामिका का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद अनुष्का और विराट ने खूब गुस्सा किया था। सख्त हिदायत दी थी कि कोई भी उनकी बेटी की तस्वीरें न खींचे।alsoreadकिसी को साबुन कलेक्ट करने का तो किसी को बाथरूम में किताबें पढ़ने का शौक! जानें सेलिब्रिटीज के अजीबोगरीब शौक