Anushka-Virat - 2.76 लाख के किराए के घर में रहेंगे अनुष्का और विराट कोहली, इतनी प्रॉपर्टी के हैं मालिक

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड के पावर कपल हैं। दोनों को फैंस खूब पसंद करते हैं। इस बार दोनों किसी और वजह से सुर्खियों में हैं। ये वजह है उनका नया किराए का घर। अनुष्का और विराट ने हाल ही में नया किराए का घर लिया है। इसके अलावा दोनों नए घर की भी प्लानिंग कर रहे हैं।
किराए पे लिया है घर
रिपोर्ट के मुताबिक विराट कोहली ने जूहू में 1650 स्क्वायर फीट के फ्लैट के लिए 7.50 लाख रुपये जमा किए हैं। इस घर का महीने का किराया 2.76 लाख रुपये है। जिस फ्लैट को विराट और अनुष्का ने किराए पर लिया है वो पूर्व क्रिकेटर समरजीत सिंह गायकवाड का है जो बड़ौदा के शाही परिवार के वंशज भी हैं। also read:- विराट कोहली ने एमएस धोनी की फोटो वाली पानी की बोतल की तस्वीर शेयर की
खरीद रहे हैं 10.05 करोड़ रुपये का एक और घर
कोरोना काल के दौरान विराट और अनुष्का अलीबाग में रह रहे थे। वह जगह दोनों को इतनी पसंद आ गई कि उन्होंने यहां घर खरीदने का मन बना लिया है । ये चार बीएचके फ्लैट है। इस फ्लैट की कीमत 10.05 करोड़ रुपये है। इस घर में चार बेडरूम्स के साथ दो कार गैराज, 4 पाउडर रूम के साथ चार बाथरूम भी हैं। एक छत है। बाहर बैठकर खाने की भी व्यवस्था है। प्राइवेट पूल और बहुत सारी खुली जगह के साथ स्टाफ क्वॉर्टर्स भी है। यह घर 14 से 18 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा।
दोनों के पास हैं कई फ्लैट्स और प्रॉपर्टीज
दोना का गुरुग्राम में एक बंगला है जिसकी कीमत 80 करोड़ रुपये है। मुंबई में एक अपार्टमेंट भी है जिसकी कीमत करीब 34 करोड़ रुपये है। मुंबई के वर्सोवा में एक 3 बीएचके फ्लैट है जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपए है। जब विराट कोहली मुंबई आए थे तब वह इसमें रहा करते थे। शादी के बाद उन्होंने इस फ्लैट को छोड़ दिया था। कई शहरों में विराट कोहली के रेस्टोरेंट्स भी हैं। अनुष्का शर्मा ने भी लगभग 36 करोड़ रुपए का पर्सनल इन्वेस्टमेंट किया है। इसके अलावा देशभर के कई शहरों में उनके मल्टीपल रियल-एस्टेट प्रॉपर्टीज हैं।