Anant-Radhika - बॉलीवुड सितारों ने मनाया अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई का जश्न, शाहरुख और सलमान भी हुए शामिल

Anant-Radhika - बॉलीवुड सितारों ने मनाया अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई का जश्न, शाहरुख और सलमान भी हुए शामिल

 
p

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के परिवार में एक बार फिर शादी का मंडप सजने वाला है। गुरुवार को मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत की सगाई राधिका मर्चेंट से हो गई है। यह रोका राजस्थान में हुआ। मुंबई में इसका जश्न मनाया गया। सोशल मीडिया पर अब इस ग्रेंड इंगेजमेंट बैश के वीडियोज वायरल हो रहे हैं। 

इगेजमेंट के बाद मुंबई पहुंचा अंबानी परिवार 

दोपहर में राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में हुए सगाई समारोह के बाद अंबानी परिवार मुंबई वापस पहुंचा। उनके स्वागत में एंटिलिया में एक ग्रैंड पार्टी होस्ट की गई। यहां फ्लावर शो, ढोल की थाप, नगाड़े के साथ कपल का ग्रैंड वेलकम किया गया। मुंबई के लोगों ने वर्ली सी-लिंक से इस नजारे को देखा और कैमरे में कैद किया है। 

ऐसा था अनंत और राधिका का लुक 

सेलिब्रेशन के दौरान अनंत अंबानी राजा की तरह और राधिका रानी की तरह दिख रहे थे। अनंत ने इस मौके पर डार्क पिंक कलर का कुर्ता पायजामा पहना था। राधिका पेस्टल कलर के लहंगे में खूबसूरत नजर आ रही थीं। इस पल को खास बनाने के लिए इनके साथ सभी सेलेब्स नजर आ रहे थे।also readPakisitani Film - भारत में रिलीज नहीं होगी पाकिस्तानी फिल्म , सेंसर बोर्ड ने लिया फैसला 

शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर भी पहुंचे

इसके बाद देर रात तक सेलेब्स का तांता लगा रहा । शाहरुख खान ,पूजा ददलानी, जाह्नवी कपूर, रणवीर सिंह और सलमान खान भी पहुंचे थे। जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका घाटगे भी पार्टी में शामिल हुए। 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने की शिरकत 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी यहाँ मौजूद थे। यहां 'ब्रह्मास्त्र' के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी पहुंचे थे। इस मौके पर रणबीर कपूर ने ब्लैक कलर के कुर्ता पायजामा और नेहरू जैकेट पहना था। आलिया ने शाइनी शरारा पहना था।

From Around the web