Alia Bhatt - शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं आलिया? खुद आलिया ने कही ये बात

Alia Bhatt - शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं आलिया? खुद आलिया ने कही ये बात

 
p

आलिया भट्ट के लिए पिछला साल काफी खूबसूरत रहा है। साल के शुरुआत में ही आलिया ने रणबीर कपूर से शादी कर ली थी। शादी के दो महीनों में प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया था। तभी से सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि वे शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। शादी करने के पीछे भी वजह प्रेग्नेंसी ही थी। इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने इस बारे में इनडायरेक्ट तरह से बात की है। जानिए आखिर इंटरव्यू में आलिया ने ऐसा क्या कहा है।  

शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं Alia Bhatt?

हाल ही में आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें आलिया ने बताया कि उन्होंने अपनी पहली हॉलिवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' जनवरी 2022 में साइन की और फिर उन्होंने फिल्म के शिड्यूल को इस तरह बनाने की कोशिश की कि प्रेग्नेंसी की वजह से उन्हें बैकआउट न करना पड़े। टीम ने उन्हें तसल्ली दी कि वो उनका बहुत ख्याल रखेंगे। इस बात से लोगों को लग रहा है कि आलिया सचमुच शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। 

alsoreadPathaan: पाकिस्तानी गाने को चुरा कर बनाया ‘पठान’ का ‘बेशरम रंग’ , सिंगर सज्जाद अली ने लगाया आरोप

आलिया के लिए बहुत खास था साल 2022  

2022 आलिया के लिए बहुत लकी रहा है। साल की शुरुआत में आलिया ने एक ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' की। इसके बाद RRR फिल्म से तहलका मचाया। अप्रैल में आलिया ने रणबीर कपूर से शादी की। जून में प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट किया। सितंबर में 'ब्रह्मास्त्र' दी। फिर नवंबर में बेटी को जन्म दिया। उनकी बेटी का नाम राहा कपूर है। 

From Around the web