JR NTR - JR NTR की शादी में पहुंचे थे 12 हजार फैंस , 80 करोड़ के प्राइवेट जेट के हैं मालिक

JR NTR - JR NTR की शादी में पहुंचे थे 12 हजार फैंस , 80 करोड़ के प्राइवेट जेट के हैं मालिक

 
ntr

जूनियर एनटीआर का पूरा नाम नंदमुरी तारक रामा राव है। उनका आज जन्मदिन हैं। वे 40 के हो गए हैं। एनटीआर आज साउथ के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। 2004 में इनकी फिल्म आंध्रवाला के ऑडियो लॉन्च में ही 10 लाख लोगों की भीड़ जमा हुई थी। सरकार ने इस ऑडियो लॉन्च इवेंट के लिए स्पेशल ट्रेन चलवाई थी। वे 80 करोड़ के प्राइवेट जेट के भी मालिक हैं।

17 साल की उम्र में मिली थी पहली फिल्म

राजामौली फिल्म स्टूडेंट नं 1 के लिए नए लड़के की तलाश कर रहे थे। एनटीआर के ऑडिशन से इंप्रेस होकर राजामौली ने उन्हें अपनी फिल्म में साइन कर लिया लेकिन उससे पहले उन्होंने निन्नू चूड़ालानी से डेब्यू कर लिया था। उस समय वो महज 17 साल के थे। स्टूडेंट नं 1 , आदी , सिम्हाद्री जैसी हिट फिल्में करते हुए जूनियर एनटीआर साउथ के टॉप एक्टर्स में गिने जाने लगे।

शादी में खर्च किए 100 करोड़ रुपए, 12 हजार फैंस पहुंचे थे

जूनियर एनटीआर की शादी में 3 हजार हाईप्रोफाइल गेस्ट समेत 12 हजार फैंस शामिल हुए थे। मंडप सजाने में ही 18 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। उस समय उनकी पत्नी लक्ष्मी की उम्र महज 17 साल थी। उनके खिलाफ चाइल्ड मैरिज एक्ट के तहत शिकायत दर्ज हुई। विवाद बढ़ने के बाद एनटीआर ने लक्ष्मी के 18 साल पूरे होने का इंतजार किया और 5 मई 2011 को शादी की।

alsoreadPushpa 2:- 'भंवर सिंह शेखावत' का सेट से इंटेंस लुक आया सामने, पुष्पा से टकराने को तैयार

440 करोड़ की नेटवर्थ, लग्जरी गाड़ियों के हैं शौकीन

उनकी कुल नेटवर्थ 440 करोड़ रुपए है। हैदराबाद में उनका आलीशान घर है जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपए है। एनटीआर को लग्जरी गाड़ियों का ऐसा शौक है। वो लैंबोर्गिनी यूरस ग्रेफाइट कैप्सूल खरीदने वाले पहले भारतीय हैं। उनके कार कलेक्शन में रेंज रोवर वॉग, पोर्शे 718 केमैन और BMW 720 LD भी है।

From Around the web