woman-had-labor-pain-in-the-bus - महिला को बस में हुई प्रसव पीड़ा, कंडक्टर ने गाड़ी के अंदर ही की डिलीवरी

woman-had-labor-pain-in-the-bus - महिला को बस में हुई प्रसव पीड़ा, कंडक्टर ने गाड़ी के अंदर ही की डिलीवरी

 
p

इस देश में कई ऐसे बेहतरीन लोग हैं जो इस धरती को सुंदर बना रहे हैं। हम सभी जानते हैं इमरजेंसी कभी भी किसी के साथ हो जाती है। ऐसे में अगर तुरंत मदद मिल जाए तो खतरा टल सकता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। 

हाल ही में कर्नाटक की एक ख़बर ने सबको हैरान कर दिया है। बस में सफ़र करने के दौरान एक महिला को प्रसव पीड़ा होती है। महिला कंडक्टर उस महिला की मदद करती हैं। ये मामला कर्नाटक के बैंगलोर-चिकमागालुर सड़क मार्ग का है। 

महिला कंडक्टर ने की मदद 

महिला कंडक्टर का नाम एस. वसंतम है। इन्होंने काफी समझदारी से काम लेते हुए गर्भवती महिला को बच्चा जन्म देने में मदद की है। महिला आर्थिक रूप से कमज़ोर थी। सहयात्रियों ने आपस में मिलकर 1500 रुपये जमा कर महिला को दे दिए। बाद में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

alsoreadHydrocele-removed-in-then-name-of-hernia - हर्निया के ऑपरेशन के नाम पर काट दिया मरीज का प्राइवेट पार्ट, डॉक्टर और नर्स पर हुई FIR

महिला कंडक्टर की हुई तारीफ 

महिला कंडक्टर की मानवीय भावना को देखकर कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की मैनेजिंग डायरेक्टर, जी सत्यवती ने उन्हें सराहा। कहा- ये मानवता के लिए एक उदाहरण है। महिला कंडक्टर ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। इससे ये साबित होता है की अभी भी हमारे देश में अच्छे लोग बचे हुए हैं। 

From Around the web