Gold - कौन सा गोल्‍ड होता है अच्‍छा , जाने कम कीमतों में कैसे ख़रीदे गोल्ड

Gold - कौन सा गोल्‍ड होता है अच्‍छा , जाने कम कीमतों में कैसे ख़रीदे गोल्ड

 
g

सोने की कीमत बढ़ती जा रही है। यह सुन कर महिलाओं की चिंताएं भी बढ़ गई हैं। मगर आज हम आपको बताएंगे कि कम कीमतों पर और अपनी पौकेट का ख्‍याल रखते हुए आप कैसे गोल्‍ड खरीद सकती हैं। इसके लिए यह जनना जरूरी है कि सोना कितने प्रकार के कैरेट में मिलता है और उनकी कीमतें क्‍या होती हैं। 

24 कैरेट गोल्ड

यह 100 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है। इसमें अन्य धातुओं को नहीं मिलाया जाता है।  10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 58 हजार के आसापास है।   

22 कैरेट गोल्ड

इसका इस्तेमाल आमतौर पर आभूषण बनाने में किया जाता है। 22 कैरेट सोने में सिर्फ 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है। शेष 8.33 प्रतिशत में चांदी, जस्ता, निकल या अन्य मिश्र धातुएं होती हैं। 22 कैरेट की मौजूदा कीमत लगभग 53 के आसपास होगी। 

18 कैरेट गोल्ड

18 कैरेट सोने में 75 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है। 25 प्रतिशत अन्य धातु जैसे तांबा या चांदी मिलाया जाता है। 18-कैरेट सोने से अंगूठियां, घड़ियां और अन्य नियमित रूप से पहनने योग्य आभूषण बनाए जाते हैं। इसकी मौजूदा कीमत  4150 रुपए प्रति एक ग्राम है।alsoreadक्रेडिट कार्ड की जानकारी कैसे चोरी हो जाती है और इसके बारे में क्या करना है 

14 कैरेट गोल्ड

14 कैरेट सोने का उत्पादन 58.3 प्रतिशत शुद्ध सोने और 41.7 प्रतिशत तांबे, जस्ता, चांदी और निकल जैसी अन्य धातुओं के मिश्रण से होता है। यह हल्‍का पीले रंग का होता है।  1 तोला 14K गोल्ड का प्राइस लगभग 34800 रुपये है। 

10K गोल्ड

10 कैरेट सोने में कम से कम 41.7% सोना होता है और बाकी अन्य मिश्र धातु जैसे चांदी, निकल या जस्ता होता है। यह सोने का सबसे सस्ता रूप है और अन्य कैरेट की तुलना में इसका रंग हल्का होता है। 

सबसे अच्छा सोना ?

24 और 22 कैरेट सोने को ही बेस्‍ट माना जाता है। आप गोल्‍ड पहनने के शौक को पूरा करना चाहती हैं तो आप 10, 14 और 18 कैरेट का चुनाव भी कर सकती हैं। 

From Around the web