Women's Day - क्या है महिला दिवस का इतिहास और महत्व, जाने इस साल वुमेन डे का थीम

हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं के सम्मान में मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन के अनुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बीसवीं शताब्दी में उत्तरी अमेरिका और यूरोप में श्रमिक आंदोलनों की गतिविधियों से उभरा था।
इतिहास
अमेरिका में पहला राष्ट्रीय महिला दिवस 28 फरवरी 1909 को न्यू यॉर्क में 1908 के कपड़ा मजदूरों की हड़ताल की याद में मनाया गया था। इसके बाद 8 मार्च 1975 को अंतरराष्ट्रीय महिला वर्ष के दौरान संयुक्त राष्ट्र ने अपना पहला आधिकारिक इंटरनेशनल वुमन डे मनाया।
महिला दिवस 2023 की थीम
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 को "एम्ब्रेस इक्विटी" थीम के साथ मनाया जा रहा है। 2022 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम ‘जेंडर इक्वैलिटी फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो’ यानी एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता रही थी।
alsoreadFull-form-of-ott - क्या आप जानते हैं OTT का फुल फॉर्म ? यहाँ जाने
लोग इस दिन जामुनी रंग के कपड़े क्यों पहनते हैं?
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पहचान अक्सर जामुनी रंग से होती है क्योंकि इसे 'इंसाफ़ और सम्मान' का प्रतीक माना जाता है। जामुनी, हरा और सफ़ेद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रंग हैं। 'जामुनी रंग इंसाफ़ और सम्मान का प्रतीक है। हरा रंग उम्मीद जगाने वाला है। सफ़ेद रंग शुद्धता की नुमाइंदगी करता है। "महिला दिवस से ताल्लुक़ रखने वाले इन रंगों की शुरुआत 1908 में ब्रिटेन में महिलाओं के सामाजिक और राजनीतिक संघ से हुई थी"।