Mausam Update: अगस्त में 60 प्रतिशत से भी कम हुई बारिश, इन वजहों ने दूर कर दिया मानसून

बारिश के लिहाज से अगस्त का महीना खराब प्रदर्शन वाला रहा है। दिल्ली में अगस्त में मानसून की बारिश ना के बराबर रही है। इस महीने दिल्ली-एनसीआर में 226.8 मिमी की तुलना में 91.9 मिमी बारिश दर्ज की गई है जो अगस्त में सामान्य बारिश से 60% से अधिक कम है।
दिल्ली में इस महीने हुई थी जबरदस्त बारिश
दिल्ली-एनसीआर के लिए अब तक का सबसे शुष्क अगस्त पिछले साल 2022 का था। तब यहां पर केवल 42.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। अगर सबसे ज्यादा अगस्त महीने की बात की जाए तो वह 1961 था जब दिल्ली में 583.3 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
अगस्त में बरसात न होने की वजहें
खाड़ी में कोई मानसून सिस्टम नहीं बना, जो दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों तक पहुंच सके। कोई पश्चिमी विक्षोभ नहीं था जिसके कारन दिल्ली और एनसीआर में बारिश हो सकती थी।
पिछले 24 घंटो में ऐसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटों में पूर्वोत्तर भारत और अंडमान और निकोबार में हल्की बारिश हुई। पश्चिमी हिमालय, उत्तरी पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश हुई। सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, उत्तरी तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हुई।
alsoreadJio का 119 रुपये का रिचार्ज प्लान बंद: यह नया सबसे सस्ता Jio प्रीपेड पैक है
ऐसा रहने वाला है मौसम
उत्तरी पंजाब और हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, दक्षिणी छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की सम्भावना है। सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।