UPSC Result 2023:- किसान की बेटी ने 613 वीं रैंक की हासिल , जानिए क्या है इनकी सफलता का राज

UPSC Result 2023:- किसान की बेटी ने 613 वीं रैंक की हासिल , जानिए क्या है इनकी सफलता का राज

 
upsc

नागौर के मारवाड़ मूंडवा के पास एक छोटा सा गांव खुड़खुड़ा कलां के किसान परिवार में जन्मी मैना ने UPSC के एग्जाम को क्लियर कर सफलता हासिल की है। मैना की 613 वीं रैंक आई है। मैना को सफलता पाने के लिए काफी संघर्ष व मेहनत करनी पड़ी। 

शुरु से ही पढ़ाई में थी होशियार

नागौर के खुड़खुड़ा गांव की रहने वाली मैना के माता-पिता अनपढ़ है। मैना के पिता खेती के अलावा कुछ नहीं जानते हैं। मैना शुरु से ही पढ़ाई में होशियार थी। मैना के भाईयों ने उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। मैना ने 10वीं गांव से ही की। दसवीं में 96% प्रतिशत हासिल किया। 12वीं कक्षा में 94.20% हासिल किया। मैना के कुल छ: भाई-बहन है। 

alsoreadGovernment Jobs at small age - कम उम्र में मिलने वाली सरकारी नौकरियां कौन सी हैं? जाने

चौथे प्रयास में मिली सफलता 

मैना के पिता किसान है। बेटी को खूब पढ़ाया। आज बेटी ने माता-पिता का नाम रोशन किया है। 12 वीं तक पढ़ाई करने के बाद मैना आगे की पढ़ाई करने के लिए जयपुर गई। जयपुर जाकर महारानी कॉलेज में पढ़ाई की। इसी दौरान UPSC की तैयारी भी की। कुछ समय पहले राजस्थान फॉरेस्ट सर्विस में एसीएफ पद पर चयन हुआ। उसके बाद यूपीएससी की तैयारी की। तीन प्रयासों में असफलता मिलने के बाद आखिरकार चौथे प्रयास में उन्हें सफलता हासिल हुई है। 

From Around the web