Success story - बिना कोचिंग गरिमा लोहिया बनीं UPSC टॉपर, तैयारी करने वालों को दी सलाह

Success story - बिना कोचिंग गरिमा लोहिया बनीं UPSC टॉपर, तैयारी करने वालों को दी सलाह

 
gl

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विसेस एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। वे बिहार के बक्सर की रहने वाली हैं। गरिमा लोहिया ने सिविल सर्विसेस एग्जाम में दूसरी रैंक हासिल की है। गरिमा ने परीक्षा की तैयारी बिना किसी कोचिंग के घर पर रहकर ही की थी। 

गरिमा ने बक्सर के वुड स्‍टॉक स्‍कूल से शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। 2015 में गरिमा के पिता का निधन हो गया लेकिन गरिमा की मां ने उन्हें पढ़ाई के लिए मोटिवेट किया और ग्रेजुएशन के तुंरत बाद उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू कर दी। गरिमा के दूसरे स्थान पर आने से उनकी मां बहुत खुश हैं। गरिमा का सिविल सर्विसेस एग्जाम के लिए ये दूसरा प्रयास था। 

बिना कोचिंग पढ़ाई की

2020 से मैंने घर पर रहकर UPSC की तैयारी शुरू की थी। घर पर ही बुक्स और ऑनलाइन रिसोर्स से पढ़ाई की। मेरा जब मन किया तब मैंने 8-10 घंटे पढ़ाई की लेकिन जब मन नहीं होता तो 2-3 घंटे ही पढ़ाई की है"। गरिमा ने आगे कहा कि लोगों को अपना पढ़ाई का तरीका निकालना चाहिए। जहां उनको कंफर्टेबल लगे वहां पढ़ाई करनी चाहिए। चाहे वो घर हो या कोचिंग, रोज़ मेहनत करनी चाहिए। एक न एक दिन सफलता मिल ही जाती है। 

alsoreadUPSC 2022 Result: यूपीएससी सिविल सर्विसेज रिजल्ट 2022 आउट, इशिता किशोर ने परीक्षा में किया टॉप, टॉप 4 महिलाएं हैं

UPSC 2022 में कुल 933 कैंडिडेट्स को चुना 

UPSC CSE 2022 में कुल 933 कैंडिडेट्स को चुना गया है। इनमें 613 पुरुष और 320 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। UPSC की तरफ से जारी की गई लिस्ट में टॉप 3 स्थान लड़कियों ने हासिल किए हैं। वो परिवार के साथ ग्रेटर नोएडा में रहती हैं। UPSC की तरफ से परीक्षा के तीन स्टेजों के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाता है। तीन स्टेज हैं प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू. साल 2022 की परीक्षा के लिए UPSC ने 1162 पोस्ट पर वैकेंसी निकाली थी। इसमें 151 पोस्ट इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के लिए थीं। 

From Around the web