shelly-oberoi - कौन हैं शैली ओबेरॉय? MCD में BJP को किया बाहर

दिल्ली के पटेल नगर के वार्ड नंबर 86 से पार्षद शैली ओबेरॉय आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर चुनी गई हैं। शैली ने यहां 150 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। एमसीडी पर पिछले 15 सालों से बीजेपी को आम आदमी पार्टी ने बेदखल कर दिया है।
2013 में AAP में शामिल हुईं शैली ओबेरॉय
शैली ओबेरॉय 2013 में एक कार्यकर्ता के रूप में आप में शामिल हुईं थी। वे 2020 तक पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्य रहीं। पहली बार पार्षद के रूप में उन्होंने पश्चिमी दिल्ली में जीत दर्ज की। दिल्ली विश्वविद्यालय में एक पूर्व विजिटिंग असिस्टेंट प्रोफेसर और पहली बार पार्षद, शैली ने दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रमुख आदेश गुप्ता के गृह क्षेत्र पूर्वी पटेल नगर से चुनाव लड़ा। अपनी प्रतिद्वंद्वी दीपाली कुमारी को 269 मतों से हराया और अब रेखा गुप्ता को हराकर मेयर चुनी गई हैं।
दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं शैली
शैली ओबेरॉय 39 साल की हैं। वे पश्चिमी दिल्ली के पूर्वी पटेल नगर वार्ड की निर्वाचित पार्षद हैं। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं। वह भारतीय वाणिज्य संघ की आजीवन सदस्य भी हैं। उन्होंने ओबेरॉय ने इग्नू के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से प्रबंधन अध्ययन में पीएचडी की है। उन्हें "मिस कमला रानी पुरस्कार" से भी सम्मानित किया गया है। वह कॉलेज में अधिकतम नंबरों के लिए स्कॉलरशिप धारक भी थीं।alsoreadSubi Suresh - साउथ सिनेमा को फिर लगा झटका, सुबी सुरेश का हुआ निधन
दिल्ली और हिमाचल से पढ़ाई
शैली ओबेरॉय के पिता का नाम सतीश कुमार ओबराय है। शैली दो बहन और एक भाई है। बहन का नाम मिली खन्ना और भाई का नाम तुषार ओबराय है। दिल्ली विश्वविद्यालय के जानकी देवी कॉलेज से बीकॉम किया है। हिमाचल विश्वविद्यालय से एमकॉम किया है। उन्होंने एमफिल और पीएचडी की डिग्री हासिल कर अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में पढ़ाया है।