Satish-kaushik - अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का हुआ निधन, मुंबई में है शोक की लहर

अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का आज निधन हो गया है। वह 66 वर्ष के थे। 13 अप्रैल 1956 में हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में सतीश कौशिक का जन्म हुआ था। उन्होंने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन की थी। इसके बाद सतीश कौशिक ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन लिया था। सतीश कौशिक ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
अनुपम खेर ने दी जानकारी
अनुपम खेर ने सतीश कौशिक के निधन की जानकारी दी। अनुपम खेर ने बताया कि कौशिक दिल्ली में अपने एक दोस्त के घर पर थे जब उन्होंने बेचैनी होने की शिकायत की। खेर ने कहा- ‘‘बेचैनी महसूस होने के बाद कौशिक ने उन्हें अस्पताल ले जाने को कहा। देर रात करीब एक बजे उन्हें रास्ते में ही दिल का दौरा पड़ा''। सतीश कौशिक का डीडीयू अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के बाद पार्थिव शरीर उनके परिवार को सौंप दिया गया है।
कॉमेडी एक्टर थे सतीश
सतीश कौशिक को अभिनय में पहचान मिस्टर इंडिया फिल्म से मिली थी। इस फिल्म में उन्होंने कैलेंडर का किरदार निभाया था। सतीश कौशिक को 1990 में फिल्म 'राम लखन' और 1997 में फिल्म 'साजन चले ससुराल' के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया था। सतीश कौशिक ने 7 मार्च को आखिरी ट्वीट किया था। होली पार्टी में वह बेहद खुश थे। सतीश ने होली में शामिल लोगों को टैग भी किया था।alsoreadAlert: सावधान! कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं? ऐसे करें पता
सतीश कौशिक का आज शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार
सतीश कौशिक का आज शाम 5 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार हिंदू शमशान भूमि, वर्सोवा अंधेरी वेस्ट में होगा। यहां बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों के पहुंचने की उम्मीद है।