Oscars 2023:- ऑस्कर में नॉमिनीज को मिलता है एक गिफ्ट बॉक्स, जानें इस बॉक्स में क्या है ?

Oscars 2023:- ऑस्कर में नॉमिनीज को मिलता है एक गिफ्ट बॉक्स, जानें इस बॉक्स में क्या है ?

 
o

ऑस्कर्स में नॉमिनेशन मिलना एक बड़ी उपलब्धि है। अगर आप ऑस्कर अवॉर्ड नहीं जीत पाते हैं तो भी घर खाली हाथ नहीं जाएंगे। प्राइम कैटैगरी में नॉमिनेशन पाने वाले कैंडिडेट्स को ऑस्कर्स की तरफ से गिफ्ट बैग दिया जाता है। यह कोई सामान्य बैग नहीं होता। इसकी कीमत इतनी है कि सुनकर हैरान रह जाएंगे। इस बैग के लिए ऑस्कर्स के आयोजक को एक रुपए भी खर्च नहीं करना पड़ता। आखिर इस बैग में क्या होता है और ये क्यों बांटा जाता है ,आइये जानते हैं। 

क्या-क्या होता है बैग में?

इस गिफ्ट बैग में 60 तरह के आइटम्स होते हैं। इसमें ब्यूटी प्रोडक्ट्स, लग्जरी लाइफस्टाइल आइटम्स और लग्जरी वैकेशन का पास मिलता है। लग्जरी वैकेशन पास के जरिए ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड और इटेलियन लाइट हाउस में 8 लोगों को रहने का मौका मिलता है। 

इसमें दिग्गज कंपनी Miage के स्किनकेयर प्रोडक्ट, पेटा की तरफ से ट्रैवल पिलो समेत कई चीजें होती हैं। इसके अलावा फूड कंपनी क्लिफ थिन्स की तरफ से गिफ्टस और जापानी कंपनी की ओर से जैपेनीज मिल्क ब्रेड भी दी जाती है। इसमें कई तरह के ऑफर्स, किताबें, स्कार्फ और इत्र शामिल होते हैं। 

क्या है बैग की कीमत 

इस साल दिए जाने वाले गिफ्ट बैग की कीमत 1 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है।alsoreadTransaction system - क्या आप जानते हैं NEFT, RTGS और IMPS में अंतर? यहाँ जानें 

किसे मिलता है यह बैग?

ऑस्कर गिफ्ट बैग प्रोग्राम को होस्ट करने वाले और प्रीमियम कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाले कैंडिडेट्स को मिलता है। प्रीमियम कैटेगरी में बेस्ट डायरेक्टर, एक्ट्रेस, एक्टर, सपोर्टिंग एक्टर और सपोर्टिंग एक्ट्रेस को शामिल किया जाता है। इसे पाने वाले कैंडिडेट्स के पास यह अधिकार होता है कि वो इसे लेने से इंकार कर सकता है। 

पिछले साल एक्टर डेंजन वाशिंगटन ने इसे लेने से इंकार कर दिया था। एक्टर जेके सिमॉन्स ने इसे चैरेटी के लिए डोनेट कर दिया था। 2006 में जॉर्ज क्लूनी ने भी ऐसा ही किया था। इस बैग को पाने वाले कैंडिडेट्स को किसी तरह का कोई टैक्स नहीं चुकाना पड़ता। 

From Around the web