National Science Day:- क्या है रमन इफेक्ट ? जाने 28 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस?

देश में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। भौतिकी की सबसे महत्वपूर्ण खोजों में से एक 'रमन इफेक्ट' को चिह्नित करने के लिए इस दिन को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसे सर सीवी रमन द्वारा खोजा गया था।
रमन इफेक्ट (Raman Effect) क्या है?
रमन इफेक्ट एक भौतिकी घटना है जिसमे प्रकाश पदार्थ के साथ परस्पर क्रिया करके अपनी ऊर्जा अवस्था को बदल देता है। रमन प्रभाव के कई अनुप्रयोग हुए हैं जिनमें सामग्री विज्ञान, रसायन विज्ञान और स्पेक्ट्रोस्कोपी शामिल हैं। घटना का उपयोग अज्ञात पदार्थों की पहचान करने, रासायनिक प्रतिक्रियाओं की वास्तविक समय की निगरानी और सामग्रियों की संरचना का अध्ययन करने के लिए किया जाता है।
'रमन इफेक्ट' की खोज के कारण रमन को नोबेल पुरस्कार मिला। यह खोज 1930 में की गई थी। राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद ने 1986 में 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाने के लिए भारत सरकार से संपर्क किया।alsoreadUPI - PhonePe, GooglePay, Paytm, UPI के लिए अब नही चाहिए होगा इंटरनेट , जानिए नई व्यवस्था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर नेशनल साइंस डे पर वैज्ञानिकों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सभी वैज्ञानिकों और अन्वेषकों को मेरी शुभकामनाएं। भारत विज्ञान की दुनिया में अनगिनत प्रगति कर रहा है।
क्या है साइंस डे की थीम
सरकार ने इस बार नेशनल साइंस डे के लिए 'वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान' थीम रखा है। इसका मतलब है कि भारत समेत पूरी दुनिया 2023 में नई वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रही है। इन चुनौतियों का सामना करने और विश्व कल्याण के लिए विज्ञान के महत्व को उभारना जरूरी है।