Indian First Astronaut Rakesh Sharma - चांद पर भारत के पहुंचने के बाद याद आ रहे हैं राकेश शर्मा, जाने किस हाल में है वो

Indian First Astronaut Rakesh Sharma - चांद पर भारत के पहुंचने के बाद याद आ रहे हैं राकेश शर्मा, जाने किस हाल में है वो

 
rs

23 अगस्त को शाम को भारत का चंद्रयान-3 चाँद पर लैंडिंग कर चूका है। इसरो ने जब चंद्रमा पर इतिहास रच दिया तो ऐसे समय में एक शख्स को याद करना जरूरी हो जाता है। सवाल है कि आखिर वो शख्स कहां है जो भारत की तरफ से अंतरिक्ष में पहुंचे थे।

अंतरिक्ष में पहुंच कर रचा था इतिहास

राकेश शर्मा वो शख्स हैं जो भारत की तरफ से पहली बार अंतरिक्ष में पहुंचे थे। राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष में 7 दिन 21 घंटा और 40 मिनट बिताए थे। भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान प्रयासों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के अड़ भी उन्हें अपनी योगदान के अनुरूप प्रसिद्धि और पहचान नहीं मिली।

गगनयान प्रोजेक्ट से जुड़े

वो तमिलनाडु में एकांत जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी मधु भी रहती हैं। शर्मा ने इसरो के गगनयान के लिए राष्ट्रीय सलाहकार परिषद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह परिषद् अंतरिक्ष यात्री चयन कार्यक्रम की देखरेख करती थी।

alsoreadISRO Chandrayaan 3 Scientists - चंद्रयान-3 मिशन के पीछे हैं ये 5 साइंटिस्ट , कोई रेलकर्मी का बेटा तो कोई सफाईकर्मी का

एयरफोर्स में बने पायलट

वह 1970 में भारतीय वायु सेना में शामिल हुए। वह 1984 में एयरफोर्स में स्क्वाड्रन लीडर बन गए। राकेश शर्मा को 1982 में सोवियत-भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए चुना गया था। उन्होंने मॉस्को के यूरी गगारिन कॉस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर में कठिन प्रशिक्षण लिया। 1984 में राकेश शर्मा पहली बार अंतरिक्ष में गए थे। भारत का पहला अंतरिक्ष यात्री होना राकेश शर्मा के लिए असाधारण उपलब्धि के रूप में दर्ज है।

From Around the web