Rights of Wife - पति की प्रॉपर्टी पर कितना होता है पत्नी का अधिकार ? जाने ससुराल की संपत्ति पर होता है कितना हक?

Rights of Wife - पति की प्रॉपर्टी पर कितना होता है पत्नी का अधिकार ? जाने ससुराल की संपत्ति पर होता है कितना हक?

 
p

पति पत्नी का रिश्ता प्रॉपर्टी से ऊपर होता है। जब लड़की की शादी होती है तो फिर पति का घर ही उसका घर होता है। आज हम आपको पत्नी के कुछ अधिकारों के बारे में बताने जा रहे हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि पति की प्रॉपर्टी पर पत्नी का कितना हक होता है।  

पति कि प्रॉपर्टी पे है पत्नी का अधिकार 

ससुराल की प्रॉपर्टी पर एक महिला का उतना अधिकार है जितना ससुराल वाले उसे देना चाहें। अपने पति की प्रॉपर्टी पर महिला का अधिकार होता है। पति अपनी प्रॉपर्टी में किसी के नाम कोई वसीयत नहीं करता है। पति की मौत हो जाती है तो कैटेगरी 1 के अनुसार पत्नी कानूनी उत्तराधिकारी है। पति की संपत्ति हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम 1956 या भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम के अनुसार उसके पास होगी। 

कानून के अधिकार 

भारत में कानून के अधिकार के तहत ही पत्नी का पति की प्रॉपर्टी पर हक होता है। शादी के बाद अगर पति-पत्नी अलग होने का फैसला लेते हैं तो महिलाएं हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 24 के तहत पति से गुजारा भत्ता मांग सकती हैं। घरेलू हिंसा अधिनियम और 125 सीआरपीसी के तहत महिलाएं जीवन भर अपने पति से गुजारा भत्ता की मांग कर सकती हैं।alsoreadCall Recording - कैसे पता करे कि आपकी कॉल कोई रिकॉर्ड कर रहा है? उसी टाइम ही चल जाता है पता? जानिए 

उदाहरण   

उदाहरण के लिए यदि A की मृत्यु हो जाती है और उसकी कोई वसीयत नहीं है और उसके पत्नी, बेटा और बेटी हैं। इस स्थिति में सभी वर्ग 1 के अनुसार कानूनी उत्तराधिकारी हैं। इसलिए पति की संपत्ति को उसके सभी उत्तराधिकारियों के बीच समान रूप से बांटा जाएगा। 

From Around the web