गौतम अडानी बने दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अरबपति, जाने कितनी है संपत्ति

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को आज के समय में हर कोई जानता है। वे एक महीने के अंदर ही एक और अरबपति को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उनकी संपत्ति 155.5 अरब डॉलर है। उन्होंने बर्नार्ड अरनॉल्ट को भी पछाड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक वे अब भी 149 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ विश्व के तीसरे सबसे रईस शख्स हैं
अडानी से आगे अब सिर्फ टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क हैं। अडानी उन पांच अरबपतियों में से एक हैं जिनकी कुल संपत्ति 100 अरब डॉलर से ज्यादा है। एलन मस्क, जेफ बेजोस, बर्नार्ड अरनॉल्ट और बिल गेट्स भी 100 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं।
गौतम अडानी की संपत्ति 5.2 अरब डॉलर बढ़ी है। इस साल तेल और नेचुरल गैस की कीमत में उछाल की वजह से अडानी की कुल संपत्ति में 70 अरब डॉलर से भी ज्यादा का इजाफा हुआ है।
गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ के एशिया के सबसे अमीर आदमी बन गए थे। दो महीने बाद अप्रैल में अडानी की कुल संपत्ति 100 अरब डॉलर हो गई थी। जुलाई में उन्होंने बिल गेट्स को पीछे छोड़ दिया और दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए । इसके बाद 30 अगस्त को वह बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ते हुए लिस्ट में टॉप तीन में शामिल हुए