Bollywood - एड एजेंसी में काम, 300 करोड़ का मालिक, ये बच्चा आज है इंडस्ट्री का बेस्ट हीरो , पहचाना क्या?

Bollywood - एड एजेंसी में काम, 300 करोड़ का मालिक, ये बच्चा आज है इंडस्ट्री का बेस्ट हीरो , पहचाना क्या?

 
rs

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार्स के मिलियंस में फॉलोवर्स हैं। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन अगर उन्हीं पसंदीदा स्टार के बचपन की तस्वीर आपके सामने आ जाए तो उन्हें पहचानने में आप धोखा खा जाएंगे। आज हम आपको एक ऐसे ही बच्चे की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं जिसे पहचानने के लिए दिमाग पर काफी जोर डालना पड़ेगा। 

जाने कौन है ये 

फोटो में दिख रहा ये क्यूट सा बच्चा रणवीर सिंह है। बैंड बाजा बारात, गोलियों की रामलीला, लुटेरा, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों से मशहूर हुए एक्टर रणवीर सिंह अपने बचपन की इस फोटो बहुत ही प्यारे लग रहे हैं। रणवीर सिंह को फिल्म रामलीला करते-करते दीपिका से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली।

रणवीर सिंह बॉलीवुड में अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने अतरंगी और फैशनेबल ड्रेसिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। इन सबके बावजूद रणवीर सिंह अपनी बिंदास अंदाज, एक्टिंग और एनर्जी से लोगों का दिल जीत लेते हैं। 

alsoreadTop-actress-of-bollywood - संजय दत्त को निहार रही लड़की को देव आनंद ने दिया पहला ब्रेक, पहचाना क्या?

वर्कफ्रंट 

रणवीर सिंह की इस साल आने वाली फिल्म में सबसे पहला नाम है रॉकी और रानी की प्रेम कहानी। इसमें उनके साथ आलिया भट्ट हैं। इसके अलावा बैजू बावरा और डॉन 3 जैसी बड़ी फिल्म में रणवीर सिंह नजर आने वाले है। इसके अलावा रणवीर सिंह फिल्म गोलमाल 5 में भी दिखेंगे। 

From Around the web