Vidyut Jammwal - Nandita Mahtani संग टूटा Vidyut Jammwal का रिश्ता? दो साल पहले ही की थी सगाई

Vidyut Jammwal - Nandita Mahtani संग टूटा Vidyut Jammwal का रिश्ता? दो साल पहले ही की थी सगाई

 
vj

विद्युत जामवाल को आज के समय में हर कोई जानता है। विद्युत जामवाल 2022 में फिल्म 'खुदा हाफिज' में नजर आए थे। खबर आ रही है कि विद्युत जामवाल और फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी ने अलग होने का फैसला कर लिया है। दो साल पहले ही दोनों ने सगाई की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। 

क्या अलग हो गए नंदिता महतानी और विद्युत जामवाल के रास्ते

विद्युत जामवाल और नंदिता को डियान पांडे की बेटी के हल्दी समारोह में देखा गया था। इस फंक्शन में दोनों एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए नजर आए थे। दोनों के बीच दिखी इस दूरी के बाद से ही ये कयास लगाया जा रहा है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं।  

दो साल पहले ताजमहल पर की थी दोनों ने सगाई

विद्युत जामवाल ने 2021 में ताजमहल पर नंदिता महतानी संग सगाई की थी। नंदिता तलाकशुदा हैं। विद्युत के साथ लंबे रिलेशनशिप के बाद उन्होंने सगाई की थी। अभी दोनों ने ही अपने इस रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। विद्युत और नंदिता जल्द शादी करेंगे ऐसी भी खबरें आ रही थीं लेकिन अब दोनों के अलग होने की इस खबर ने फैंस को काफी निराश कर दिया है।   

alsoreadजावेद जाफरी की तरह ही दिखती है बेटी अलाविया, जल्द ही रख सकती है बॉलीवुड में कदम

वर्कफ्रंट 

विद्युत जामवाल 'IB71', 'शेर सिंह राणा' और 'क्रैक' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे। बॉलीवुड इंडस्ट्री में विद्युत की पहचान एक एक्शन हीरो के तौर पर है। वे 'कमांडो' फिल्म में नजर आ चुके हैं। 

From Around the web