Tiger 3 Collection: 'टाइगर 3' बनी सलमान खान की सबसे बड़ी ओपन‍र, लेकिन नहीं टूटा जवान का रिकॉर्ड

Tiger 3 Collection: 'टाइगर 3' बनी सलमान खान की सबसे बड़ी ओपन‍र, लेकिन नहीं टूटा जवान का रिकॉर्ड

 
t

'टाइगर 3' 12 नवंबर को रिलीज हुई और पहले ही दिन इसने बंपर कमाई के साथ ओपनिंग की। यह सलमान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। अब तक 'भारत' सलमान के करियर की हाइएस्ट ओपनर थी, लेकिन अब इसकी जगह 'टाइगर 3' ने ले ली है। दिवाली वाले दिन रिलीज करने के कारण फिल्म को नुकसान भी हुआ है। ओपनिंग डे की कमाई के मामले में 'टाइगर 3', शाहरुख की 'पठान' और 'जवान' को पछाड़ नहीं पाई। 
Collection Day 1

दिवाली पर 'टाइगर 3' को कमाई का दोपहर 3 बजे तक भरपूर मौका मिला। 'टाइगर 3' ने पहले दिन सभी भाषाओं से 44.50 करोड़ का कलेक्शन किया। मॉर्निंग शोज में 36.55% ऑक्यूपेंसी रही, दोपहर के शोज में 42.73% तक पहुंच गई। नाइट शोज में 'टाइगर 3' के लिए और क्रेज दिखा। रात के शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 46.18% रही।

alsoreadTiger 3 Review: फर्स्ट हाफ में सलमान खान पर भारी पड़े इमरान हाश्मी , एक्शन ने जीता फैंस का दिल

नहीं तोड़ पाई 'पठान' और 'जवान' का रिकॉर्ड

ओपनिंग डे पर 'पठान' ने देशभर में 57 करोड़ कमाए थे। 'जवान' की सभी भाषाओं से कमाई 75 करोड़ और सिर्फ हिंदी भाषा से 65.5 करोड़ रही थी। 3 बजे के बाद दिवाली सेलिब्रेशन और लक्ष्मी पूजा के कारण दर्शकों की संख्या घटने लगी। पूजा के कारण ही कई जगहों पर थिएटर्स जल्दी बंद हो गए। 

From Around the web