Tiger 3 Box Office Collection Day 2: 'टाइगर 3' ने दूसरे दिन तोड़ दिया 'जवान'-'गदर 2' का रिकॉर्ड , देखें कलेक्शन

दिवाली पर सलमान खान टाइगर 3 लेकर आए हैं। इस फिल्म ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। टाइगर 3 ने पहले दिन गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ा था और अब दूसरे दिन शाहरुख खान की जवान को भी पीछे छोड़ दिया है। टाइगर 3 ने दो दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
गदर 2 और जवान का तोड़ा रिकॉर्ड
टाइगर 3 दूसरे दिन शाहरुख खान की पठान का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। जवान को फिल्म ने पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक टाइगर 3 ने दूसरे दिन करीब 57.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। जवान ने दूसरे दिन 53 करोड़ की कमाई की थी।
टाइगर 3- 57.50 करोड़
जवान-53 करोड़
गदर 2- 43.8 करोड़
पठान-70 करोड़
सलमान खान की सबसे बड़ी ओपनर
टाइगर 3 सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है। फिल्म को 500 करोड़ का कलेक्शन करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। टाइगर 3 में शाहरुख खान का कैमियो है। शाहरुख खान को टाइगर 3 में देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं। फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी लीड रोल में हैं। विलेन के किरदार में इमरान ने फैंस का दिल जीत लिया है।