Bollywood - ये थी विदेश में 100 करोड़ कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म, बजट था बस 5 करोड़

Bollywood - ये थी विदेश में 100 करोड़ कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म, बजट था बस 5 करोड़

 
mw

भारतीय सिनेमा को विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है। हाल ही में कई भारतीय फिल्म जैसे गदर 2, पठान और जवान ने दुनियाभर में करोड़ों की कमाई की है। पर क्या आप जानते हैं कि वो कौन सी हिंदी फिल्म है जिसने सबसे पहले विदेश में 100 करोड़ के आंकड़े को पार किया था? चलिए हम आपको इस फिल्म के बारे में बताते हैं। 

क्या है फिल्म का नाम

विदेश में 100 करोड़ कमाने वाली यह फिल्म सिर्फ 5 करोड़ के बजट में बनी थी। इसमें नसीरुद्दीन शाह , शेफाली शाह , विजय राज, रजत कपूर, सोनी राजदान, लिलेट दुबे, तिलोत्तमा शोम और रणदीप हुडा ने काम किया था। फिल्म का नाम था मानसून वेडिंग। यह फिल्म पंजाबी-हिंदू परिवार की शादी पर बेस्ड थी।  इस फिल्म की डायरेक्टर मीरा नायर थी।

alsoread28 years of DDLJ: क्या आप जानते हैं शाहरुख खान ने एक बार नहीं बल्कि चार बार ठुकराई थी आदित्य चोपड़ा की फिल्म?

फिल्म ने जीते कई अवार्ड्स 

मानसून वेडिंग फिल्म तब आई थी जब भारतीय सिनेमा के दौर में बड़ा बदलाव आ रहा था। फिल्म ने प्रतिष्ठित वेनिस अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में गोल्डन लायन जीता और सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म कैटेगरी में बाफ्टा और गोल्डन ग्लोब जैसे अवार्ड्स में नामांकन हासिल किए थे। इस फिल्म ने अंतर्राष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर 248 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया था। 

From Around the web