Body-positivity - बॉडी पॉजिटिविटी पर बोलीं ये एक्ट्रेसेस, एक ने फ्लॉन्ट किये अपने स्ट्रेच मार्क्स

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की तरह परफेक्ट फिगर पाने के लिए कुछ लड़कियां काफी मेहनत करती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी पूरी तरह से परफेक्ट नहीं हैं। इंडस्ट्री की कई ऐसी हसीनाएं हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पे लोगों के परफेक्ट बॉडी इमेज को तोड़ दिया था। इस लिस्ट में दिशा पाटनी से लेकर मलाइका अरोड़ा का नाम भी शामिल है।
दिशा पाटनी
दिशा पाटनी ने हाल ही में अपनी बिकिनी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में दिशा अपने स्ट्रेच मार्क्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा ने भी कुछ समय पहले अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें मलाइका अरोड़ा अपने प्रेग्नेंसी स्ट्रेच मार्क्स फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थीं।
इलियाना डिक्रूज
इलियाना डिक्रूज ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि शुरुआत से ही वह बॉडी शेमिंग का शिकार हुई हैं। कभी उन्हें दुबलेपन की वजह से टारगेट किया जाता था तो कभी बढ़ते बट साइज को लेकर।
परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वे अपनी बॉडी से कभी भी खुश नहीं थी। उन्होंने लोगों को इंस्पायर किया कि मोटे लोग भी अपना वजन घटाकर टोन्ड बॉडी पा सकते हैं।
alsoreadBollywood-celebs - तब्बू से लेकर सलमान खान तक, जाने इन सेलेब्स ने अभी तक क्यों नहीं की शादी?
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण भी बॉडी पॉजिटिविटी पर खुलकर बोल चुकी हैं। दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था- "मुझे अपनी बॉडी को सेलिब्रेट करने में कोई परेशानी नहीं है। मैंने कभी भी किसी किरदार को ऑनस्क्रीन निभाने से खुद को नहीं रोका है।"
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने कहा था- "महिलाओं को कैसा दिखना चाहिए ,इसको लेकर कई गलत धारणाएं हैं। जब आप किसी बिजनेस में होते हैं तो थोड़ा वजन बढ़ने पर भी लोग आपकी बॉडी शेमिंग करते हैं।