Bollywood - इन 7 फिल्मों में था स्पेस और मिशन मून से जुड़े रहस्य, एक में तो धरती पर आ गया था एलियन

इसरो का चंद्रयान-3 चांद पे पहुंच चुका है। मून मिशन के टॉपिक पर कई फिल्में बन चुकी हैं। साइंस और स्पेस वाली फिल्में रोमांच और रहस्य से भरी हैं। दर्शकों को ये खूब पसंद आई हैं। अगर आप भी इन फिल्मों को देखने चाहते हैं तो यहां मून मिशन पर बनी फिल्मों की पूरी लिस्ट देख लीजिए।
कलाई आरसी
1963 में रिलीज हुई फिल्म 'कलाई आरसी' देश की पहली स्पेस साइंस बेस्ड फिल्म है। इसमें स्पेस ट्रैवलिंग और एलियंस को बखूबी से दिखाया गया है। फिल्म उस दौर में दर्शकों को खूब पसंद आई थी।
चांद पर चढ़ाई
1967 में मून मिशन पर एक और फिल्म 'चांद पर चढ़ाई' रिलीज हुई। इस फिल्म में चांद पर लैंडिंग की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में एस्ट्रोनॉट का किरदार दारा सिंह ने निभाया था।
रॉकेट्री : द नांबी इफेक्ट
हाल ही में रिलीज हुई आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री : द नांबी इफेक्ट' इसरो के एयरोस्पेस इंजीनियर नांबी नारायणन की बायोपिक है। ये फिल्म स्पेस साइंस पर बेस्ड है।
मिशन मंगल
2019 में रिलीज फिल्म 'मिशन मंगल' में इसरो के साइंटिस्टस के पहले मार्स ऑर्बिटर मिशन के सफल परीक्षण को बखूबी दिखाया गया है।
alsoreadBollywood - फोटो में दिख रही बच्चियां हैं बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस , पहचाना क्या ?
कार्गो
स्पेस मिशन पर बनी फिल्म 'कार्गो' में उस समय को दिखाया गया है, जब इंसान चांद और मंगल से आगे बृहस्पति ग्रह तक पहुंच जाएगा।
टिक टिक टिक
फिल्म 'टिक टिक टिक' स्पेस ऑपरेशन पर बेस्ड है। इसकी कहानी में इसरो के साइंटिस्ट्स को पता चलता है कि एक एस्टेरोइड काफी तेजी से पृथ्वी की ओर आ रहा है और चेन्नई में गिरेगा। इसकी कहानी काफी दिलचस्प है।
कोई मिल गया
फिल्म 'कोई मिल गया' भी स्पेसशिप और एलियन पर बेस्ड है। 2003 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। फिल्म में स्पेसशिप से एक एलियन धरती पर छूट गया था।