Bollywood-actor - फौजियों के बीच में बैठा है बॉलीवुड का बादशाह , कभी करता था पेड़ पर कौए गिनने का काम, अब बन चुका है सुपरस्टार

क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड का एक स्टार इंडस्ट्री में फौजी बनकर ही उभरा है। आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार की तस्वीर जिनकी शुरुआत फौजियों के साथ हुई थी। कई बार वो बड़े पर्दे पर फौजी का किरदार भी निभा चुका हैं।
फौजियों के बीच बैठा है बॉलीवुड का डॉन
फौजियों के बीच आपको एक ऐसा चेहरा नजर आएगा जो बॉलीवुड का किंग हैं। हम आपको बता दें लेफ्ट से दूसरे नंबर पर बैठा शख्स कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हैं। ये तस्वीर शाहरुख खान के सीरियल फौजी के दौरान की है जिसमें वो पेड़ पर कौए गिनने का काम करते थे।
ऐसे बने इंडस्ट्री के डॉन
उनके पिता मीर ताज मोहम्मद खान एक फ्रीडम फाइटर थे। शाहरुख अपने परिवार के साथ नई दिल्ली में एक किराए के मकान पर रहते थे। उन्होंने दिल्ली के ही संत कोलंबस स्कूल से पढ़ाई की है। उसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन किया और जामिया मिलिया इस्लामिया से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। बीच में ही उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी क्योंकि उनका मन नाटक और थिएटर में लगने लगा। उन्होंने कुछ साल नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में बिताए।
alsoreadPopular Jodi:- आलिया भट्ट संग वरुण या सिद्धार्थ , फैंस को किसके साथ ज्यादा जमी जोड़ी
फौजी से SRK ने की करियर की शुरुआत
शाहरुख खान ने फौजी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। 1992 में उनकी फिल्म दीवाना आई जिसने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, करण अर्जुन, दिल तो पागल है, कोयला, कुछ कुछ होता है, बादशाह, मोहब्बतें, कभी ख़ुशी कभी ग़म, कल हो ना हो जैसी फिल्मों में शाहरुख खान ने आईकॉनिक रोल प्ले किया।