Super Flop Bollywood star kids - फिल्मों से गायब हैं सुपरस्टार्स के ये बच्चे, फिर भी हैं करोड़पति

बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपने पैरेंट्स से कहीं ज्यादा बढ़कर पॉपुलैरिटी और सफलता हासिल की है। दूसरी तरफ बॉलीवुड में कुछ ऐसे भी स्टार किड्स हैं जो ज्यादा दिन तक इंडस्ट्री में टिक नहीं पाएं। लेकिन इनमें से कई आज भी करोड़पति हैं।
आर्य बब्बर
राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर ने बॉलीवुड में 2002 में 'अबके बरस' से डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद आर्य को सलमान खान की 'रेडी' और अक्षय कुमार की 'जोकर' में देखा गया। आर्य ने 20 से अधिक फिल्मों में काम किया लेकिन सभी बेकार साबित हुईं। आखिरकार आर्य बब्बर को फिल्में छोड़नी पड़ीं और अब वो लेखक बन गए हैं।
जायद खान
संजय खान के बेटे जायद खान ने 2003 में 'चुरा लिया है तुमने' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'मैं हूं ना', 'दस', 'युवराज' और 'कैश' जैसी कई बड़ी फिल्मों में काम किया। अब बॉलीवुड से जायद गायब हो चुके हैं और वह सोशल मीडिया पर मोटिवेशनल वीडियो शेयर कर फैंस के बीच बने रहते हैं। जायद अपने विज्ञापनों और अन्य कामों से लाखों कमाते हैं। उनकी 5 मिलियन की प्रॉपर्टी है।
रिंकी खन्ना
डिंपल कपाड़िया की छोटी बेटी रिंकी खन्ना भी सुपर फ्लॉप किड्स में गिनी जाती हैं। रिंकी ने 1999 में 'प्यार में कभी कभी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। आखिरी बार 2004 में उन्हें फिल्म 'चमेली' में देखा गया था। 9 फिल्में करने के बाद रिंकी ने एक बड़े बिजनेसमैन समीर सरन से शादी कर हमेशा के लिए फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।alsoreadFlop kids : बॉलीवुड स्टार किड्स जो बॉलीवुड में इसे बड़ा बनाने में असफल रहे
जूही बब्बर
राज बब्बर की बेटी जूही बब्बर ने भी बॉलीवुड में कदम रखा लेकिन वह फेल हो गईं। जूही ने 2003 में फिल्म 'काश आप हमारे होते' से डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में सिर्फ 6 फिल्में की हैं। वह टीवी पर 'घर की बात है' सीरियल में भी नजर आईं थी। जूही अब अनूप सोनी से शादी कर बॉलीवुड छोड़ चुकी हैं।