Satish Kaushik - करोड़ों संपत्ति के मालिक थे सतीश कौशिक, तीन दशक तक इंडस्ट्री पर किया राज

Satish Kaushik - करोड़ों संपत्ति के मालिक थे सतीश कौशिक, तीन दशक तक इंडस्ट्री पर किया राज

 
sk

सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके अचानक निधन से हर कोई हैरान है। सतीश कौशिक के परिवार में उनकी पत्नी शशि कौशिक और बेटी वंशिका हैं। अपने करियर में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। सतीश कौशिक अपने परिवार के लिए करोड़ों की दौलत छोड़ गए हैं। 

चलाया अभिनय का जादू

सतीश कौशिक ने करीब तीन दशक तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया है। इन वर्षों में उन्होंने अपने अभिनय का जादू बिखेरा साथ ही अपने निर्देशन और डायलॉग लेखन से भी खूब दिल जीते। जनवरी में जी5 पर रिलीज हुई रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'छतरीवाली' में उन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता था।

छोड़ गए इतनी दौलत

उन्होंने करोड़ों की दौलत कमाई। अपनी पत्नी और बेटी के लिए वह अच्छी खासी संपत्ति छोड़कर गए हैं। वे करीब 40 करोड़ रुपये की दौलत के मालिक थे। सतीश कौशिक होली का त्योहार मनाने के लिए दिल्ली गए थे। यहां उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनका उपचार किया, मगर उनको बचा नहीं सके।alsoreadSouth Actors Flop In Bollywood:बुरी तरह पिटी इनकी फिल्में, बेकार गई मेहनत  

फिल्म इमरजेंसी में आने वाले थे नजर

वे कंगना रणौत की आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाले थे। कुछ समय पहले ही उनका फर्स्ट लुक जारी किया गया था। वे एक कॉमेडी एक्टर थे। उन्हें किसी भी फिल्म में देखना दर्शको को काफी पसंद आता था। उनकी मौत ने उनके फैंस के साथ साथ सबको हैरान कर दिया है।

From Around the web