Sanjeev Kapoor Biopic:- शेफ संजीव कपूर की बनने जा रही है बायोपिक, जाने कौन होगा हीरो

पिछले काफी समय से बायोपिक का क्रेज बढ़ता जा रहा है। दर्शक अब बायोपिक के लिए सिनेमाघरों का रुख कम ही करते हैं। फिर भी मेकर्स बायोपिक बना रहे हैं। पिछले दिनों राम चरण ने विराट कोहली की बायोपिक में काम करने की इच्छा जताई थी। अब खबर आ रही है कि शेफ संजीव कपूर की बायोपिक बनने जा रही है।
ट्विंकल ने पूछा सवाल
हाल ही में शेफ संजीव कपूर ट्विंकल खन्ना के चैट शो आइकॉन्स में नजर आए। ट्विंकल ने संजीव से सवाल पूछा कि अपनी बायोपिक के लिए आप किस अभिनेता को चुनेंगे। और अगर पहले से ही उन्होंने किसी को कास्ट कर लिया है तो इसकी जानकारी दें।
संजीव कपूर ने कहा- अक्षय कुमार जी कहां हैं? वह तो खाना भी अच्छा बनाते हैं। अक्षय कुमार खुद इस बात को स्वीकार कर चुके हैं कि वह खाना बनाना जानते हैं। अक्षय अभिनेता बनने से पहले शेफ थे। थाईलैंड में उन्होंने शेफ का काम किया है। अक्षय कुमार संजीव कपूर की बायोपिक में काम करेंगे या नहीं अभी इसपर अभी असमंजस है।
alsoreadZwigato Twitter Review:- ट्विटर पर छाई 'ज्विगाटो', मिल रहा जबरदस्त रिएक्शन
वर्कफ्रंट
वह जल्द ही यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी के साथ 'ओएमजी 2' में नजर आएंगे। उनके पास 'सोरारई पोटरू' रीमेक और 'कैप्सूल गिल' भी है। अक्षय कुमार 'बड़े मियां छोटे मियां' के लिए टाइगर श्रॉफ के साथ काम कर रहे हैं। अभी वे 'हेरा फेरी 3' के लिए परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ शूटिंग में व्यस्त हैं।
अक्षय ने कथित तौर पर दिनेश विजान की अगली एक्शन ड्रामा 'स्काई फोर्स' को भी साइन किया है। अक्षय कुमार महेश मांजरेकर की 'वेदत मराठे वीर दौड़े सात' के साथ मराठी फिल्मों में भी अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं।