Ranveer Singh:- रणवीर को बॉलीवुड में ब्रेक दिलाने में भूमि पेडनेकर ने की थी मदद , बोले- वह न होतीं तो..

रणवीर सिंह ने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई है। उन्हें बॉलीवुड में एंट्री किसके जरिए मिली इस बारे में कम लोग जानते हैं। रणवीर सिंह ने हाल ही में बॉलीवुड में अपने ब्रेक मिलने को लेकर बात की है। उन्होंने इसके बारे में नेटफ्लिक्स के शो द रोमैंटिक्स में बताया है।
स्क्रीन टेस्ट में भूमि ने की मदद
रणवीर सिंह ने बताया कि उन्हें ब्रेक दिलाने में भूमि पेडनेकर ने हेल्प की थी। उस दौरान भूमि ने इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा था। रणवीर ने कहा कि कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा ने उनकी तस्वीरें फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा को दिखाई थी। आदित्य को मैं गुड लुकिंग और अट्रैक्टिव नहीं लगा था। कास्टिंग डायरेक्टर शानू की जिद के कारण मेरा स्क्रीन टेस्ट लिया गया। रणवीर ने बताया कि मुझे सीन शानू की असिस्टेंट ने समझाए थे जो भूमि पेडनेकर थीं।
भूमि के कारण अच्छा गया था ऑडिशन
रणवीर ने बताया कि वह प्रोफेशनल थीं। उन्होंने मेरे लिए चीजों को आसान कर दिया। उन्होंने सीन में मेरे साथी की भूमिका अदा की थी। रणवीर ने आगे कहा कि यह भूमि के कारण ही था जो मैं बैंड बाजा बरात के लिए इतना अच्छा ऑडिशन दे पाया था। आदित्य चोपड़ा ने ऑडिशन देखा और उसके बाद शाम को तुरंत बोर्ड पर ले लिया।alsoreadKangana Ranaut - कंगना रनौत ने साधा ऋतिक रोशन पर निशाना, कहा- कभी एक्टिंग भी कर लिया करो
द रोमैंटिक्स 14 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर हुआ शुरू
द रोमैंटिक्स 14 फरवरी को यश चोपड़ा की याद में शुरू हुआ। इसे विश्व स्तर पर रिलीज किया गया है। इस शो का निर्देशन स्मृति मूंदड़ा ने किया है। वह इंडियन मैचमेकिंग और नेवर हैव आई एवर की फ्रेंचाइजी हैं जिन्होंने नेटफ्लिक्स के इस शो से वापसी की है।