Nakul-kapoor - 'तुमसे अच्छा कौन है' के हीरो का 21 साल बाद बढ़ गया है वजन , लोग बोले- क्या ये वही भोला अर्जुन है?

2002 में आई फिल्म 'तुमसे अच्छा कौन है' को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म में हीरो नकुल कपूर थे। इस फिल्म में नकुल एक सीधे-सादे लड़के के रोल में नजर आए थे जो सिंगर बनने का सपना लिए गांव से मुंबई आता है। क्या आप जानते हैं कि नकुल अब कहां हैं और कैसे दिखते हैं?
बदल गया है लुक
नकुल अब कनाडा में बस गए हैं। वे सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। नकुल कनाडा में योगा टीचर हैं। नकुल का 'डिवाइन लाइफ' नाम का योगा सेंटर है। नकुल की दो फोटो इस समय सामने आई है। एक फोटो में वे सफेद रंग की शर्ट में अपने दोस्तों के साथ दिख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में उन्हें एक महिला और बच्चे के साथ देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में नकुल पहले की तरह ही दिख रहे हैं बस उनका वजन थोड़ा बढ़ गया है। फोटो देखने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि क्या ये वही अर्जुन है?
मौत की आई थी अफवाह
2015 में नकुल कपूर की मौत की झूठी खबर आई थी। खबर थी कि बीमारी के चलते उनका निधन हो गया है। कुछ यह कह रहे थे कि सड़क हादसे में उनकी जान चली गई है। ये खबरें अफवाह थी। खुद नकुल ने सामने आकर अपनी मौत की अफवाहों को ख़ारिज किया था। नकुल अब आध्यात्म की राह पर चल पड़े हैं।