Mayur-raj-verma - 'छोटा अमिताभ' बना महाभारत का 'अभिमन्यु', का आज अरबों का है कारोबार , जाने कैसे बने अरबपति

आज हम आपको बिग बी के बचपन का किरदार निभाने वाले ‘छोटे अमिताभ’ के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें कुछ फिल्मों के बाद ही जूनियर अमिताभ बच्चन कहा जाने लगा। इस कलाकार ने कई फिल्मों में अमिताभ के बचपन का रोल निभाया। फिर अचानक कुछ ऐसा हुआ कि ये कलाकार इंडस्ट्री से ही गायब हो गया। हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ में अमिताभ का बचपन का रोल निभाने वाले मयूर राज वर्मा की। पहली फिल्म के बाद ही मयूर राज वर्मा दर्शकों के मन में बस गए। मयूर राज वर्मा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत सुपरहिट फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ से की थी। इस फिल्म में उनके रोल को काफी सराहा गया।
कभी थे सबसे महंगे चाइल्ड आर्टिस्ट
वह बॉलीवुड के सबसे फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट कहे जाने लगे। मयूर, अमिताभ की ज्यादातर फिल्मों में उनके चाइल्ड आर्टिस्ट की भूमिका निभाते थे। वह अपने जमाने के सबसे महंगे चाइल्ड आर्टिस्ट थे। ‘लावारिस’ जैसी सुपर हिट फिल्म में भी उन्होंने अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाया।
‘अभिमन्यु’ बन जब किया था लोगों को दंग
उन्हें महाभारत शो में ‘अभिमन्यु’ का किरदार मिला। गुस्से में चक्रव्यूह को भेदते ‘अभिमन्यु’ का अभिनय देखकर दर्शकों के रोंगटे खड़े हो जाते थे। इतने बड़े शो में इतना बड़ा किरदार निभाने के बाद भी मयूर को इसके बाद कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं मिला।alsoreadBollywood - राजेश खन्ना ने मरते दम तक नहीं की शत्रुघन सिन्हा से बात , कभी थे दोनों जिगरी दोस्त
अरबों का है कारोबार
उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला ले लिया। मयूर राज वर्मा व्यवसाय करने लगे। वह अब वेल्स में रहते हैं। मयूर अपनी पत्नी के साथ एक इंडियाना रेस्टोरेंट चलाते हैं। मयूर की पत्नी नूरी वहां की शेफ हैं। मयूर और नूरी के 2 बच्चे हैं। मयूर वहां पर एक्टिंग क्लास भी देते हैं। कई वर्कशॉप भी करते हैं।