Jawan Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर चला 'जवान' का जादू , जानें तीसरे दिन किया कितना कलेक्शन

फिल्म 'जवान' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही हैं। फिल्म शानदार कमाई कर रही है। 'जवान' ने अपने ओपेनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। 'जवान' ने अपनी रिलीज के पहले दिन 75 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब शाहरुख खान की फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।
200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'जवान'
'जवान' थिएटर्स में धमाल मचा रही है और दर्शक इसे खूब प्यार दे रहे हैं। फिल्म तीन दिनों में ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। रिलीज होते ही 'जवान' ने ओपेनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है। 'जवान' ने तीसरें दिन 74.5 करोड़ कमाए है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 202.73 करोड़ हो गया है।
alsoreadWelcome 3 Teaser: अक्षय कुमार ने शेयर किया 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर, फैंस को आया पसंद
गदर 2 पर हुआ 'जवान' का असर
इससे पहले फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही थी। अब 'जवान' की रिलीज के बाद से 'गदर 2' पर असर देखने को मिला है। सनी देओल की फिल्म को रिलीज हुए एक महीना हो चुका है और 30वें दिन 'गदर 2' ने सिर्फ 1.45 करोड़ का कलेक्शन किया है। फैंस अब जवान को देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।