Janhvi Kapoor:- करोड़ों की मालकिन हैं जान्हवी कपूर, एक महीने में कमाती हैं इतना

जान्हवी कपूर ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। जान्हवी ने 2018 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वे श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी हैं। उनके लुक्स तक के सभी फैंस दीवाने हैं। जान्हवी बेहद आलीशान जीवन जीती हैं। आज वे अपना 26 वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए इस मौके पर हम आपको बताते हैं उनकी नेटवर्थ के बारे में।
58 करोड़ रुपये की हैं मालकिन
जान्हवी का जन्म छह मार्च 1997 में मुंबई में हुआ था। जान्हवी ने फिल्म 'धड़क' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। आज वह करोड़ों की मालकिन हैं। कुछ साल में ही उन्होंने खुद के दम पर करोड़ों की संपत्ति बना ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार जान्हवी 58 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। उनकी एक महीने की सैलरी लगभग 50 लाख है। वह एक साल में छह करोड़ से ज्यादा की कमाई करती हैं।
जुहू में ख़रीदा एक घर
फिल्मों के अलावा जान्हवी विज्ञापनों, स्टेज परफॉर्मेंसेस और मॉडलिंग से कमाई करती हैं। जान्हवी ने अपनी कमाई से जुहू में एक घर भी खरीदा है। उनके घर की कीमत 38 करोड़ है। उनका घर सी फेसिंग है। फर्नीचर से लेकर दीवारों तक उनका घर शानदार हैं।alsoreadकरीना कपूर ने "स्वीटेस्ट एंड मोस्ट हैंडसम बॉय" इब्राहिम अली खान को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं
कार कलेक्शन
जान्हवी कपूर महंगी गाड़ियों की भी शौकीन हैं। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन हैं। उनके पास मर्सिडीज बेंज जीएलसी है जिसकी कीमत लगभग 75 लाख रुपये है। उनके पास ऑडी ए6 कार है जिसकी कीमत 54 लाख रुपये बताई जाती है। इसके अलावा उनके पास एक लैंड रोवर रेंज स्पोर्ट्स एचएसआई भी है।