Gauahar Khan - गौहर ने बेटे को दिया जन्म, मां बनने के बाद शेयर किया पहला पोस्ट

गौहर खान और जैद दरबार माता-पिता बन गए हैं। गौहर ने बेटे को जन्म दिया है। इस खबर के बाद फैंस काफी उत्साहित हैं। सिनेमा हस्तियां भी इस कपल को पेरेंट्स बनने पर बधाई दे रही हैं। गौहर ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की है।
मां बनीं गौहर खान
गौहर खान प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थी। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। गौहर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर लिखा- यह एक लड़का है। सही मायने में हमें खुशियों को असली एहसास हुआ है। हमारा धन्य बेटा सभी को उनके प्यार और दुआओं के लिए धन्यवाद देता है। नए माता-पिता बनने को लेकर जैद और गौहर खुशी में काफी खिलखिला रहे हैं।
अनुष्का समेत इन सितारों ने दी बधाई
एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर अनुष्का शर्मा, अनिता हस्सनंदनी, विक्रांत मैसी, किश्वर मर्चेंट, डब्यू रतलानी, युवीका चौधरी समेत कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है।alsoreadDeepika-kakar - दीपिका कक्कड़ 9 महीने से पहले ही बनी मां ? बेबी के साथ हो रही फोटो वायरल
फैंस दे रहे हैं गौहर को बधाई
जैसे ही इंस्टाग्राम पर गौहर खान ने इस बात की ऐलान किया है कि वह एक बेबी बॉय की मां बन गई हैं। उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। पेरेंट्स बनने के बाद जीवन की नई शुरुआत के लिए गौहर खान और जैद दरबार को भी फैंस गुड लक विश कर रहे हैं। गौहर और जैद ने 2020 में एक दूसरे के साथ शादी की थी।