Gadar 2 Box Office Collection Day 23: गदर 2 ने मचाया बवाल , वीकेंड पर हासिल करेगी 500 करोड़

Gadar 2 Box Office Collection Day 23: गदर 2 ने मचाया बवाल , वीकेंड पर हासिल करेगी 500 करोड़

 
p

गदर 2 का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। रजनीकांत की जेलर, अक्षय कुमार की ओएमजी 2 और चिरंजीवी की भोला शंकर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन स्लो हो चुका है लेकिन अभी भी गदर 2 की बॉक्स ऑफिस पर कमाई जारी है। फिल्म चौथे वीकेंड पर 500 करोड़ की कमाई हासिल करने को तैयार है जिसके बाद फिल्म अपना नाम पठान की तरह इतिहास में दर्ज करा देगी। आइए आपको बताते हैं 23वें दिन गदर 2 ने कितनी कमाई कर ली है। 

फिल्म ने की इतनी कमाई 

गदर 2 ने 23वें दिन 6 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का कलेक्शन अब 493.65 करोड़ हो गया है। दुनियाभर में यह आंकड़ा 640 करोड़ के करीब पहुंच गया है जो कि वीकेंड तक 650 करोड़ पार जा सकता है। इंडिया में 575.5 करोड़ इस फिल्म ने कमा लिए है।  

फिल्म ने पहले हफ्ते में 284.63 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म दूसरे हफ्ते 134.47 करोड़ और तीसरे हफ्ते 63.35 करोड़ की कमाई कर चुकी है। शुक्रवार को कमाई 5.20 करोड़ हुई थी। वीकेंड पर यह आंकड़ा बढ़कर 500 करोड़ हो सकता है। 

alsoreadTiger 3: सलमान खान की 'टाइगर 3' का पोस्टर हुआ जारी , सलमान बोले- ''आ रहा हूं'

जवान के बाद कमाई हो सकती है कम 

7 सितंबर को शाहरुख खान की जवान रिलीज होने वाली है जिसका असर गदर 2 की कमाई पर पड़ सकता है। फिल्म ने पहले ही बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर ली है लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि जवान के होते हुए गदर 2 कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर पाती है। 

From Around the web