Gadar 2 Box Office Collection Day 20: गदर 2 ने दुनियाभर में कमाए 600 करोड़ से ज्यादा , भारत में कर ली इतनी कमाई

गदर 2 को रजनीकांत की जेलर और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 के साथ रिलीज हुए 20 दिन हो गए हैं। जेलर और OMG2 का क्रेज जहां खत्म हो गया है तो वहीं अभी भी गदर 2 की रफ्तार जारी है। फिल्म दुनियाभर में 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। भारत में अभी भी यह आंकड़ा पार होना बाकी है।
इतनी की कमाई
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, गदर 2 ने 20वें दिन 8.75 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म का भारत में कुल कलेक्शन 474.5 करोड़ हो गया है। फिल्म ने दुनियाभर में 611.1 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 284.63 करोड़ की कमाई की है। दूसरे हफ्ते 134.47 करोड़ की कमाई की थी।15वें दिन फिल्म ने 7.1 करोड़, 16वें दिन 13.75 करोड़, 17वें दिन 16.1 करोड़, 18वें दिन 4.6 करोड़, 19वें दिन 5.1 करोड़ की कमाई की।
alsoreadAlia - आलिया के पास है 557 करोड़ की संपत्ति , लंदन में 25 करोड़ का घर
दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
गदर 2 पठान के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म का बजट भी 80 करोड़ तक का है। इस लिहाज से फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। सेम डे रिलीज हुई ओएमजी 2 भी अच्छा कलेक्शन अपने नाम कर चुकी है।