Bollywood actress - Katrina Kaif से Deepika Padukone तक, 1 पोस्ट से करोड़ों कमाती हैं ये बॉलीवुड हसीनाएं

आज-कल हर कोई इंस्टाग्राम पर है। सेलिब्रिटीज भी इंस्टाग्राम पे हैं। इसके जरिये वो अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। इंस्टाग्राम से ही फैंस को अपने फेवरेट सेलेब के बारे में पता चलता है। सेलिब्रिटीज के लिए इंस्टाग्राम सिर्फ एंटरटेनमेंट का साधन नहीं बल्कि इसके जरिए वो मोटी कमाई करते हैं। हर पोस्ट के लिए बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस करोड़ों रुपये चार्ज करती हैं। करीना कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक अपने हर पोस्ट के लिए मोटी रकम लेती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
आलिया भट्ट
आलिया के करोड़ों लोग फैन हैं। फिल्मों और एंडोर्समेंट के अलावा इंस्टाग्राम से भी आलिया खूब कमाई करती हैं। इंस्टाग्राम पर आलिया के 75.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वे इंस्टाग्राम पर हर पोस्ट के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
कैटरीना कैफ
कटरीना के इंस्टाग्राम पर 70.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। कैटरीना अपने हर पोस्ट के लिए करीब 1 करोड़ रुपये लेती हैं।
दीपिका पादुकोण
इंस्टाग्राम पर दीपिका के 72.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दीपिका अपने हर पोस्ट के लिए 1.5 करोड़ रुपये फीस लेती हैं।alsoreadFlopped Actresses After Superhit Debut:- अमीषा पटेल से भाग्यश्री तक ,ये हैं सुपरहिट फिल्मो की फ्लॉप एक्ट्रेस
करीना कपूर खान
करीना भी इंस्टाग्राम से खूब कमाई करती हैं। करीना के इंस्टाग्राम पर 10.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वो इंस्टाग्राम पर हर पोस्ट के लिए 1 से 2 करोड़ रुपये लेती हैं।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 85.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम से कमाई के मामले में वे बॉलीवुड की सभी हसीनाओं से आगे हैं। प्रियंका 1 पोस्ट के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।