Flopped Actresses After Superhit Debut:- अमीषा पटेल से भाग्यश्री तक ,ये हैं सुपरहिट फिल्मो की फ्लॉप एक्ट्रेस

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस हैं। हर किसी की अपनी अलग फेवरेट एक्ट्रेस होती है। कई एक्ट्रेस फिल्मो में डेब्यू करने के बाद छा जाती है लेकिन कई एक्ट्रेस हिट फिल्मो में काम करने के बाद भी फेमस नहीं हो पाती और फ्लॉप हो जाती हैं। आज हम आपको उन्ही एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं।
ग्रेसी सिंह
ग्रेसी ने आमिर खान के साथ फिल्म लगान से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद वह देशभर में मशहूर हो गई थीं। फिर भी उनका फिल्मी करियर फ्लॉप ही रहा। फिल्मों में फ्लॉप होने के बाद उन्होंने टीवी का रुख कर लिया। वहां भी ग्रेसी को कुछ खास सफलता नहीं मिली।
भाग्यश्री
भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ फिल्म मैंने प्यार किया से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म हिट हुई थी। पहली फिल्म हिट होने के बाद भी भाग्यश्री का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। और फिर उन्होंने शादी कर ली।
अमीषा पटेल
अमीषा ने रितिक रोशन के साथ फिल्म कहो ना प्यार है से अपना डेब्यू किया था। फिल्म हिट हुई थी। इस फिल्म के बाद रितिक रोशन सुपरस्टार बन गए लेकिन अमीषा पटेल का करियर कुछ खास नहीं चला।
गायत्री जोशी
गायत्री ने शाहरुख खान के अपोजिट अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। गायत्री की पहली फिल्म स्वदेश थी। इस सुपरहिट फिल्म से डेब्यू के बाद भी गायत्री फिल्मी दुनिया में कोई कमाल ना दिखा सकीं।
भूमिका चावला
भूमिका ने सलमान खान के साथ फिल्म तेरे नाम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म काफी बड़ी हिट साबित हुई थी। इतनी हिट फिल्म और इतने बड़े स्टार संग डेब्यू करने वालीं भूमिका बॉलीवुड के लिए एक फ्लॉप एक्ट्रेस ही रही।