Don 3 - इस एक्ट्रेस की होगी फिल्म में एंट्री, Don 3 को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

फिल्म ‘डॉन 3’ काफी समय से चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर ऑफिशियल एनाउंसमेंट भी कर दी गई है। इस फिल्म में अब डॉन की भूमिका में रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। अब खबर है कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली हैं।काफी समय से डॉन 3 में रणवीर सिंह के अपोजिट एक्ट्रेस को लेकर चर्चा हो रही है। कभी कियारा आडवाणी तो कभी दीपिका पादुकोण के नाम को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि रणवीर सिंह के अपोजिट प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी।
फरहान अख्तर चाहते थे प्रियंका बने हिस्सा
फरहान अख्तर रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा को साथ कास्ट करने के मूड में हैं। वह प्रियंका चोपड़ा को कास्ट करने के लिए संपर्क कर चुके है। कहा जाता है कि फरहान और प्रियंका बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं’।
इन एक्ट्रेसेस के नाम पर हो चुकी चर्चा
‘डॉन 3’ में पहले लीड एक्ट्रेस के लिए कियारा आडवाणी, दीपिका पादुकोण और कृति सेनन जैसी कई एक्ट्रेसेस के नाम पर चर्चा की गई थी। कियारा आडवाणी कई बार फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के ऑफिस के बाहर भी नजर आ चुकी हैं लेकिन अब कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म में लीड रोल में नजर आ सकती हैं।
alsoreadसंगीता, ऐश्वर्या, सोमी नहीं 19 साल की ये एक्ट्रेस थीं सलमान खान का पहला प्यार
डॉन 2 ने मचाया था तहलका
फिल्म ‘डॉन’ का पहला पार्ट साल 1978 में आया था। इसके बाद 2006 में डॉन के दूसरे पार्ट में शाहरुख खान नजर आए थे। इस फिल्म के रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मच गया था। फिल्म में शाहरुख और प्रियंका की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। अब 2025 में डॉन का तीसरा पार्ट रिलीज होने वाला है।