Deepika-padukone - पठान के बिकिनी विवाद पर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, जाने क्या बोली वो

Deepika-padukone - पठान के बिकिनी विवाद पर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, जाने क्या बोली वो

 
dp

दीपिका पादुकोण को आज के समय में हर कोई जानता है। दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि उन्होंने अपने 15 साल के करियर में ‘‘लगातार राजनीतिक निशाने पर रहने'' को लेकर कभी परवाह नहीं की। टाइम पत्रिका के मुख्य पृष्ट पे दीपिका मटमैले रंग का पैंट-सूट पहने हुए हैं। उन्होंने पैरों में जूते-चप्पल नहीं पहनी हुई। 

दीपिका ने की अपने विवादों पे बात 

दीपिका ने ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ करने के लिए ‘‘पद्मावत'', अपनी पहली प्रोडक्शन फिल्म ‘‘छपाक'' की रिलीज के दौरान जेएनयू छात्रों के प्रति एकजुटता जताकर और हाल ही में ‘पठान' फिल्म के गीत ‘‘बेशरम रंग'' में एक पाकिस्तानी जासूस के रूप में ‘‘भगवा'' बिकिनी पहनकर कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर हुए विवादों पर बात की। दीपिका ने कहा- ‘‘मुझे नहीं पता कि मुझे इसके बारे में कुछ महसूस होना चाहिए या नहीं। लेकिन सच्चाई यह है कि मैं इसकी परवाह नहीं करती हूं'। 

दीपिका ने की रणवीर सिंह के बारे में बात 

दीपिका ने अपने पति रणवीर सिंह के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि एक आम धारणा है कि बॉलीवुड अभिनेत्रियों का करियर शादी करते या बच्चे होते ही खत्म हो जाता है। उन्होंने कहा- ‘‘मुझे कभी ऐसा अनुभव नहीं हुआ क्योंकि उन्होंने हमेशा मुझे, मेरे सपनों और मेरी महत्वाकांक्षाओं को आगे रखा है''। 

alsoreadदीपिका पादुकोण टाइम मैगज़ीन के कवर पर 'ग्लोबल स्टार' के रूप में दिखाई देती हैं

टाइम में अपनी जगह बना चुकी हैं दीपिका 

वह शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, आमिर खान और प्रियंका चोपड़ा जोनास के साथ उन भारतीय लोगों की सूची में शामिल हो गयी है जो टाइम पत्रिका में जगह बना चुके हैं। वह 2018 में टाइम मैगजीन के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल थीं। 

From Around the web