Bollywood Stories:- क्यों टूट गई थी Anil Kapoor और Madhuri Dixit की जोड़ी? सालों तक नहीं किया साथ काम , जाने वजह

Bollywood Stories:- क्यों टूट गई थी Anil Kapoor और Madhuri Dixit की जोड़ी? सालों तक नहीं किया साथ काम , जाने वजह

 
p

अनिल कपूर का नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा है। अनिल कपूर ने एक इंटरव्यू में यह भी कबूल किया है कि उन्होंने अपनी लाइफ में 20-25 लड़कियों को डेट किया है। अनिल कपूर का नाम एक समय पर माधुरी दीक्षित के साथ भी खूब जुड़ा था। अनिल कपूर शादीशुदा होने के बावजूद माधुरी दीक्षित को दिल दे बैठे थे। 

इस कारण टूटी माधुरी-अनिल कपूर की जोड़ी 

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने फिल्म तेजाब, राम लखन, पुकार, बेटा जैसी कई फिल्मों में काम किया था। फिर अचानक दोनों ने साथ काम करना बंद कर दिया। कहा जाता है कि अनिल कपूर का बार-बार माधुरी के साथ नाम जुड़ने से उनकी पत्नी सुनीता परेशान हो गई थीं। सुनीता ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचाने के लिए ऐसा कदम उठा लिया था जिसके बाद अनिल-माधुरी की जोड़ी फिर कभी साथ नहीं दिखाई दी। 

alsoreadBollywood Stories:विद्या बालन का कहना है कि करियर की शुरुआत में उन्हें 'जिंक्स्ड' करार दिया गया था

18 साल तक नहीं किया साथ काम 

जब अनिल कपूर-माधुरी दीक्षित साथ में फिल्म पुकार में काम कर रहे थे तब उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ सेट पर पहुंच गई थीं। सुनीता को वहां देख कर अनिल कपूर सारा माजरा समझ गए। बस तभी अनिल कपूर ने फैसला कर लिया कि वह माधुरी दीक्षित के साथ अब काम नहीं करेंगे। फिल्म पुकार के बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने साथ काम नहीं किया। फिर यह जोड़ी 18 साल बाद फिल्म डबल धमाल में नजर आई। 

From Around the web