Bollywood - ये सेलेब्स कर चुके हैं दो शादियां, आज तक नहीं दिया पहली पत्नी को तलाक

Bollywood - ये सेलेब्स कर चुके हैं दो शादियां, आज तक नहीं दिया पहली पत्नी को तलाक

 
p

सेलिब्रिटीज अक्सर अपने अफेयर और शादियों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने दो शादियां की हैं। इनमें से कुछ ऐसे सेलिब्रिटी हैं जिन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही दूसरी शादी कर ली। आइए जानते हैं उन सेलिब्रिटीज के बारे में। 

धर्मेंद्र

धर्मेंद्र ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। पहली शादी से धर्मेंद्र के चार बच्चे हैं। सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और लल्ली। इसके बाद उन्होंने हेमा मालिनी से शादी की थी। इस शादी के लिए उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कुबूल किया था। दूसरी शादी से धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं। ईशा देओल और अहाना। धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को आज तक तलाक नहीं दिया है।

राज बब्बर

राज बब्बर ने भी दो शादियां कीं हैं। उन्होंने पहली शादी नादिरा जहीर से की थी। उसके बाद उन्होंने दूसरी शादी स्मिता पाटिल से की। स्मिता से शादी से पहले उन्होंने अपनी पहली पत्नी नादिरा को तलाक नहीं दिया था। बेटे प्रतीक के जन्म के बाद एक्ट्रेस का निधन हो गया था जिसके बाद राज बब्बर वापस से अपनी पहली पत्नी के साथ रहने लगे। 

सलीम खान

सलीम खान ने भी दो शादियां कीं हैं। सलीम ने पहली शादी सुशीला चरक से की थी। सुशीला के साथ उनकी लव मैरिज थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन हेलन के साथ दूसरी शादी की। सलीम ने आज तक अपनी पहली पत्नी सुशील को तलाक नहीं दिया है। वह आज भी उनके और हेलन के साथ रहते हैं।alsoreadBollywood-celebs - तब्बू से लेकर सलमान खान तक, जाने इन सेलेब्स ने अभी तक क्यों नहीं की शादी? 

महेश भट्ट 

महेश भट्ट भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने भी दो शादियां कीं हैं। पहली शादी उन्होंने लॉरेन ब्राइट के साथ की। इसके बाद सोनी राजदान के साथ महेश भट्ट के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरें सामने आने लगीं इस वजह से लॉरेन और महेश बिना तलाक दिए ही अलग हो गए। महेश भट्ट ने सोनी राजदान से शादी कर ली थी।

From Around the web